Aries Tarot Card Horoscope 9 June 2026 Mesh Tarot Card Rashifal:- बार-बार गलतियों को दोहराने की बजाय उनसे सीख लें. इससे वर्तमान जीवन को व्यवस्थित करने में आसानी रहेगी. भावनाओं में आकर गलत फैसले न लें इससे नुकसान हो सकता है. किसी की आर्थिक मदद करते समय अपनी स्थिति का ध्यान रखें. जीवन में व्यवहारिक और थोड़ा स्वार्थी होना जरूरी है. स्वयं के लिए समय निकालें.
व्यवसायिक/Professional:- यदि व्यवसाय में कोई परेशानी लंबे समय से चल रही है तो अब उससे राहत मिल सकती है. पुरानी स्थितियों और कार्यों का पुनः अवलोकन करें. इससे नई योजना बनाते समय गलतियों की संभावना कम होगी. कार्यक्षेत्र में दिए गए प्रोजेक्ट पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है ऐसे में शांत रहकर कार्य पूरा करें और तनाव न लें.
स्वास्थ्य/Health:- अधिक समय बैठकर काम करने के कारण पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. सुबह शाम थोड़ी सैर जरूर करें.
आर्थिक स्थिति:- दूसरों की मदद करते समय अपनी आर्थिक स्थिति खराब न होने दें. आर्थिक मामलों से जुड़े दस्तावेजों की अच्छे से जांच पड़ताल करें.
रिश्ते/Relationship:- घर के वातावरण को शांत और सामान्य बनाए रखें. व्यर्थ की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं