विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card: सकारात्मक बदलाव से खुलेंगे सफलता के रास्ते, साझेदारी में बढ़ेगा तालमेल

Sagittarius Tarot Card Horoscope 4 July: Nine of cups की ऊर्जा जीवन में उम्मीद और सपनों के साकार होने की प्रबल संभावना,गुस्से तथा आवेश पर काबू कर शांत होकर कार्य पूरा करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के बारे में.

Sagittarius Tarot Card: सकारात्मक बदलाव से खुलेंगे सफलता के रास्ते, साझेदारी में बढ़ेगा तालमेल
आपसी समझ आज सफलता के साथ रिश्तों में भी खुशियां बढ़ाएगी.

Sagittarius Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: आज जीवन में सकारात्मक बदलाव नई उम्मीदों और अवसरों के द्वार खोल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नई जानकारी, पदोन्नति और आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे, लेकिन आपसी तालमेल बनाए रखना भी जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य के लिए नियमित योग और व्यायाम लाभदायक रहेगा. परिवार और रिश्तों में धैर्य, संवाद और समझदारी से गलतफहमियों को दूर कर सुखद माहौल बनाए रखा जा सकेगा.

व्यक्तिगत/Personal: जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव उम्मीदें और सपने साकार करने के लिए अनुकूलता लेकर आ सकता है. इस समय परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे. बच्चों की किसी गलत गतिविधि के कारण  तनाव और गुस्सा आ सकता है. इस समय गुस्सा करने की जगह उनकी गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने की कोशिश करें. लंबे समय बाद किसी प्रिय सदस्य के घर आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा. 

व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहने से परिजनों के साथ समय नहीं बिता पा रहे हैं. कुछ नए विषयों की जानकारी प्राप्त करेंगे. जो बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगी. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि भी हो सकती है. व्यवसाय में सहयोगी के साथ किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से हुई गलतफहमियों का प्रतिस्पर्धी लोग फायदा उठाने का कोशिश करेंगे. इस स्थिति में अपने बीच के मतभेद को समाप्त करें. अन्यथा बड़े नुकसान की आशंका हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा. योगा और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल कर खुद को चुस्त दुरुस्त बनाए रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: मगर जब सीढ़ियां उतर कमरा खाली था पूर्व में किए गए धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. नई नौकरी की प्राप्ति से आर्थिक स्थिति में सुधार आता नजर आएगा.

रिश्ते/Relationship: परिवार में किसी व्यक्ति की इच्छा के चलते सदस्यों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. आपसी बातचीत कर इन गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com