विज्ञापन

Gemini Tarot Card: पुरानी गलतियों में सुधार करने के अवसर, मेहनत का मिलेगा प्रतिफल

Gemini Tarot Card Horoscope 4 July: Judgement की ऊर्जा फैसलों में निष्पक्षता बनाए रखने, गलतियों में सुधार लाने और अपने पद का अभिमान और दुरूपयोग न करने का सुझाव लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के बारे में.

Gemini Tarot Card: पुरानी गलतियों में सुधार करने के अवसर, मेहनत का मिलेगा प्रतिफल
आज सफलता और रिश्तों में नई शुरुआत का कारण बन सकते हैं.

Gemini Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: आज पुरानी गलतियों को सुधारने और अधूरे मामलों को सुलझाने का अच्छा अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, निष्पक्षता और सही निर्णय आपकी सफलता का आधार बनेंगे, वहीं लंबे समय से रुके कार्यों में भी प्रगति के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और अनावश्यक खर्चों से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा रिश्तों में क्षमा, विश्वास और स्पष्ट संवाद से मधुरता लौट सकती है.

व्यक्तिगत/Personal: पुरानी गलतियों को सुधारने का अवसर प्राप्त हो सकता है. लंबे समय से किसी कानूनी मामले में आ रही उलझने अब सुलझती हुई नजर आएंगे. किसी पारिवारिक मामले में सही और निष्पक्ष फैसला ले सकते हैं. आपके अच्छे कार्यों का प्रतिफल जल्द ही आपको मिलता नजर आएंगे. किसी रिश्ते को लेकर बनी हुई गलतफहमियां स्पष्ट हो सकती है. किसी करीबी संबंधी की आपको लेकर ईर्ष्या की भावना सामने आने से मन आहत हो सकता है. 

व्यवसायिक/Professional: पत्रकारिता से जुड़े लोगों को उनकी उपलब्धियां के लिए सराहना प्राप्त हो सकती है. कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस समय सावधानी से सही कार्यों का चयन करने की आवश्यकता पड़ सकती है. लंबे समय से अटकी हुई पदोन्नति मिलने की सूचना हर्षित कर सकती है. व्यवसाय में नए और कड़े फैसले ले सकते हैं. सच का समर्थन करें. किसी को खुश करने के लिए उसकी गलतियों पर पर्दा ना डालें. जल्द ही आपकी मेहनत और ईमानदारी का अच्छा प्रतिफल  प्राप्त हो सकता है. अपने पद का दुरुपयोग ना करें.साथ पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ स्वभाव सामान्य बनाए रखें. 

स्वास्थ्य/Health: मौसम में परिवर्तन से अस्थमा के रोगियों को राहत मिल सकती है. फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए प्राणायाम करें. इससे  पुरानी बीमारी से बाहर आ सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति सुधर सकती है.किसी कानूनी मामले में काफी धन खर्च हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship: रिश्ते को सुधारने का  मौका मिल सकता है. प्रिय की पुरानी गलतियों को माफ कर रिश्ते में सुधार लाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com