विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: पुरानी यादें कर सकती हैं परेशान, करीबियों से रहें सावधान

Virgo Tarot Card Horoscope 03 September: Death की ऊर्जा स्वार्थी लोगों और रिश्तो से दूर रहने का प्रयास, नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय प्रतिकूल और भविष्य की योजनाओं की गोपनीयता बनाए रखने की बात कर सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: पुरानी यादें कर सकती हैं परेशान, करीबियों से रहें सावधान
कन्या राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: अतीत में हुए हादसे की यादें ताजा हो सकती है. किसी करीबी व्यक्ति के दूर जाने से  दुःखी हो सकते है. पुरानी यादों से दूर रहे. कुछ करीबी संबंधियों के स्वार्थ के चलते किसी परेशानी में फंस सकते है. इस स्थिति में बाहर निकलने के लिए काफी मेहनत करना पड़ सकती है. विदेश या दूर शहर से किसी मित्र के आने की सूचना से मन उत्साहित हो सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:

पुराने कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है. कुछ नए अवसर जल्द ही प्राप्त हो सकते है. कार्यस्थल पर कुछ बदलाव वास्तु के अनुरूप करने पर विचार कर सकते है. किसी नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है. अभी किए गए कार्यों के अच्छे प्रतिफल नहीं प्राप्त होंगे. ऐसी आशंका हो सकती है. किसी पर आंख बंदकर भरोसा न करें. भविष्य की योजनाओं को गोपनीय बनाए रखें. 

स्वास्थ्य/Health:

त्वचा पर छोटी-छोटी फुंसियां हो सकती है. घरेलू उपाय से समस्या का समाधान कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी योजना में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में सभी जानकारी अच्छे से प्राप्त करें. धन निवेश चाहे छोटा हो या बड़ा. नुकसान, नुक्सान होता है. 

रिश्ते/Relationship:

कुछ ऐसी करीबी लोगों से दूर हो सकते हैं. जिनका स्वार्थ मुसीबत के समय सामने आ सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com