Gemini Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: घर के बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन परिवार के लिए फैसला लेने में मदद करेगा. करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग फायदेमंद रहेगा. उनके साथ संबंध खराब ना करें. गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें. किसी अप्रिय खबर मिलने से मन उदास हो सकता है. समय-समय पर शांति से कार्यों का अवलोकन करें. जिसमें पूर्व में हुई गलतियों का पता चल सकेगा.
व्यवसायिक/ Professional:
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. इसके चलते रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी. नए लोगों से संपर्क बनाना फायदेमंद रहेगा. सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेना, नए लोगों से संपर्क बनाने में मदद करेगा. किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर साझेदार के साथ रिश्तों में कटुता ना आने दे. गलतफहमी होने पर आपसे बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:
अचानक से सर्दी जुकाम और बुखार हो सकता है. इस स्थिति में लापरवाही ना करें. सही उपचार लें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
जीवनसाथी की फिजूलखर्ची से परेशान हो सकते हैं. उसको खर्चों पर नियंत्रण करने की बात कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंध में गलतफहमी होने से बचाव करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं