Gemini Tarot Card Horoscope 3 July 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने से सफलता के रास्ते खुलेंगे. कार्यक्षेत्र में गोपनीयता और व्यवस्थित कार्यशैली आपके लिए लाभदायक रहेगी. आर्थिक मामलों में सुधार और निवेश से अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और रिश्तों में विश्वास व भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने से संबंध मजबूत होंगे.
व्यक्तिगत/Personal: यदि कोई चुनौती सामने आ रही है. तो डरकर कदम पीछे ना करें.अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें. कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य को इस समय टालना बेहतर रहेगा. परिवार के वरिष्ठ लोगों का साथ आपकी सोच में सकारात्मकता आ सकती है. जीवन साथी की मदद से घर को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे. कुछ समय धर्म-कर्म के कार्यों में बिताने से जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकता है.
व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करें. पुराने और नए अनुबंधों से संबंधित महत्वपूर्ण कागजों और बिलों को संभालकर रखें. किसी कर्मचारी को अपने व्यक्तिगत कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति न दें. इस समय कुछ लोग आपके विरोधियों के पक्ष में हो सकते हैं. अपनी निजी और व्यावसायिक योजनाओं को गोपनीय बनाए रखें. बीमा और कमीशन से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. कार्य से संबंधित यात्रा करना पड़ सकती है.
स्वास्थ्य/Health: पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें.पाचन सम्बन्धी परेशानियां बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance : आर्थिक स्थिति में सुधार आता महसूस करेंगे. निवेश से जुड़े कार्यों में लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे.
रिश्ते/Relationship: प्रिय से भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है. परिजनों से दोनों के विवाह की बात कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं