Taurus Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: ज्यादातर कार्यों में गति आ सकती है. किसी बड़े अवसर पर सभी करीबी संबंधियों से मुलाकात हो सकती है. बहन या बेटी की उच्च शिक्षा के लिए विदेश में किसी संस्थान की जानकारी ले सकते है. घर के एक हिस्से को अचानक से मरम्मत की जरूरत पड़ सकती है. इस अप्रत्याशित खर्चे से परेशान हो सकते हैं. किसी मित्र के बातों में आकर सामने वाले को चिढ़ा सकते है. सच सामने आने पर अपनी गलती की माफी मांग सकते है.
व्यवसायिक/ Professional:
नौकरी में स्थिरता आ सकती है. बार-बार नौकरी बदलने के चलते आपकी योग्यता और काबिलियत पर सवाल उठ सकते हैं. होटल और इवेंट आयोजन से जुड़े लोगों के लिए जल्द ही काफी अच्छे अवसर आ सकते हैं. जिसके चलते आर्थिक लाभ के साथ व्यस्तता भी बढ़ती नजर आएगी. मित्र को व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव दे सकते हैं. व्यवसाय विस्तार के लिए किसी के साथ साझेदारी करने पर विचार कर रहे हैं. किसी प्रोजेक्ट में आ रही कमियों के चलते टीम के सभी लोगों के साथ कार्यों का पुनः विश्लेषण करेंगे.
स्वास्थ्य/Health:
बहुत ज्यादा मीठे पदार्थ का सेवन कम करें. हल्की वॉक पाचन के लिए बेहतर रहेगी. भोजन का समय नियमित करें और पर्याप्त पानी पिएं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
छोटी-छोटी बातों पर हुए खर्चों को लेकर रोका टोकी ना करें. जरूरत से ज्यादा कंजूसी की आदत से दूर हो.
रिश्ते/Relationship:
किस खास व्यक्ति से मुलाकात विवाह की इच्छा जगा सकती है. परिजनों से सामने वाले के बारे में जानकारी प्राप्त करने की बात कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं