विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: रिश्तों में नई शुरुआत, सही निवेश से मिलेगा लाभ कि संभावना

Sagittarius Tarot Card Horoscope 02 September: Six of Pentacles की ऊर्जा आर्थिक और पारिवारिक संतुलन, क्षमता के अनुसार मदद और सही निवेश से लाभ का संकेत देती है.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: रिश्तों में नई शुरुआत, सही निवेश से मिलेगा लाभ कि संभावना
धनु राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: परिवार के किसी आयोजन में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों की आवाजाही बढ़ सकती है. इस समय उपहार के लेनदेन से उत्साहित होंगे. निजी कार्यों को पूरा करते समय अन्य जिम्मेदारियां पर भी ध्यान दें. बच्चों की छोटी-मोटी परेशानियों को  हल करने में उनका सहयोग करें. इससे वो खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे. परिवार के माहौल को शांत और खुशनुमा बनाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग ले सकते हैं. जीवनसाथी के साथ एक नई शुरुआत करेंगे. नई संपत्ति की खरीदी पर विचार कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में अपने सामाजिक और राजनीतिक दायरे को बढ़ा सकते हैं. ऐसी स्थिति में कई नए लोगों से व्यावसायिक संबंध जुड़ने की संभावना बन सकती है. नए अनुबंध और ऑर्डर के प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आएगा. अपने कार्यों से प्राप्त मुनाफे का कुछ हिस्सा सभी कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ बांटने पर विचार कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न करें. किसी की मदद करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन जरूर करें. कार्य स्थल पर आए नए सहयोगियों के साथ रिश्ते मर्यादत रखें. अभी सामने वालों के व्यवहार को समझने में थोड़ा समय लग सकता है. 


स्वास्थ्य/Health:

हवा में बढ़ते प्रदूषण के चलते अस्थमा हो सकता है. इस समय धूल और धुएं से बचकर रहना बेहतर होगा. समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

लंबी अवधि की योजना में धन निवेश करने पर विचार कर सकते हैं. इससे आगे चलकर अच्छा खासा प्रतिफल मिल सकता है. 


रिश्ते/Relationship:

किसी की आर्थिक मदद बार-बार करने से सामने वाला आपके ऊपर पूरी तरह निर्भर हो सकता है. यह स्थिति आपके लिए परेशानी ला सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com