Gemini Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: अचानक से वर्तमान स्थिति में काफी परिवर्तन होता नजर आएगा. पारिवारिक मामलों में लिए गए निर्णय नकारात्मकता ला सकते है. किसी बड़े धन निवेश में नुकसान होने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. किसी संपत्ति को लेकर किया गया सौदा स्थगित कर सकते हैं. इस समय इन परिस्थितियों से आसानी से बाहर निकालने का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे. किसी को अपनी समस्या बात कर मजाक का कारण ना बने.
व्यवसायिक/ Professional:
लालच में आकर कोई कर्मचारी किसी विरोधी व्यक्ति को व्यवसाय से संबंधित गोपनीय जानकारी बेच सकता हैं. इस कारण बड़े अनुबंध और ऑर्डर हाथ से निकाल सकते हैं. इस स्थितियां खुद को कोसने की बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें. नकारात्मक विचारों को अपने आसपास ना आने दे. अपने धैर्य और संयम को बनाए रखें. कठिन परिस्थितियों में हिम्मत ना हारे. स्वयं पर और अपने ईश्वर पर विश्वास बनाए रखें. पूरी मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी.
स्वास्थ्य/Health:
यात्रा के दौरान मौसम बदलने से वायरल फीवर हो सकता है. जिसके चलते कार्य करने में परेशानी अनुभव करेंगे. इस स्थिति में पर्याप्त आराम ले और सुपाच्य भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक स्थिति के अनिश्चितता विचारों में नकारात्मकता ला सकती है. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अन्य विकल्पों का चयन कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
धोखेबाज और स्वार्थी संबंधियों और मित्रों से दूरी बनाकर रखें. ऐसे लोग जरूरत पड़ने पर आपका फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं