Capricorn Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार में भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर बातचीत हो सकती है. पैसों की आवक के साथ खर्च भी बढ़ते नजर आएंगे. आमदनी और व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें. परिवार की बड़ी बुजुर्ग महिला का सहयोग पारिवारिक स्थिति में संतुलन और अनुशासन बनाने में प्राप्त हो सकता है. कामकाजी महिलाओं को घर और कार्य के बीच तालमेल बनाएं रखने की आवश्यकता पड़ सकती है. छोटे बच्चों की शिक्षा-दीक्षा को लेकर अच्छे स्कूलों पर विचार करेंगे.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्यस्थल पर व्यर्थ के खर्च बढ़ने से उच्च अधिकारी से बहस हो सकती है. इसके चलते किसी योजना में सभी को राय ले सकते है. कार्यस्थल पर छोटे-छोटे खर्चों को सीमित कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. व्यर्थ की बातों में समय की बर्बादी न कर समय पर अपने कार्य पूरे करें . नए आए सहयोगियों को कार्यस्थल के शर्तें और नियम समझा सकते हैं. जिससे कार्य स्थल का वातावरण बेहतर और शांत बना रहे. छोटी-छोटी बातों पर किसी के साथ अनबन ना करें.
स्वास्थ्य/Health:
ज्यादा सर्दी जुकाम होने पर मास्क का उपयोग करें. इससे आपको कोई संक्रमण लगने के साथ सामने वाले को भी संक्रमण नहीं होगा.
आर्थिक स्थिति/ Finance:
किसी से लिया गया उधार समय पर चुकाने की स्थिति नजर नहीं आ रही है. इसके चलते किसी निजी संपत्ति को गिरवी रखने की बात सोच सकते हैं.
रिश्ते/ Relationship:
मुसीबत में जरूरत पड़ने पर करीबी लोगों, मित्रों और सहयोगियों के असली चेहरे सामने आ सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं