Cancer Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: अपनी सकारात्मक सोच से घर और काम के बीच तालमेल बैठने का प्रयास करें. गलत कार्य या गलत संगत की तरफ झुकाव परेशानी में डाल सकता है. इससे आपकी साख खराब हो सकती है. परिवार के बच्चों की कलात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करें. इससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर रोका-टोकी करना दूसरे के अंदर हीन भावना उत्पन्न कर सकता है. सामने वाले को अपने हिसाब से कार्य करने की स्वतंत्रता दे. इस बात से ना डरे, कि गलती हो सकती है. बल्कि इस बात का विश्वास रखें, कि गलती होने पर सामने वाला उसमें सुधार लाने का प्रयास अवश्य करेगा .
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य क्षेत्र में आ रही छोटी-छोटी समस्याएं मन को तनाव ग्रस्त कर सकती है. छोटे-छोटे बातों पर सहकर्मियों या उच्च अधिकारी से बहस बाजी हो सकती है .व्यक्तित्व में सुधार लाने का प्रयास करें. आवश्यकता ना होने पर चुप रह कर अपना कार्य संपन्न करें. इस बात चिंता न करें, कि सामने वाला क्या कर रहा है. दूसरों के झगड़ों के बीच में ना बोले. उच्च अधिकारी के समक्ष किसी को बात को रखें, पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर ले.
स्वास्थ्य/Health:
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. सर्दी जुकाम को हल्के में न लें. घरेलू उपचार करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
व्यवसाय में टैक्स से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है. पैसों के लेनदेन के मामले में रकम को गिनना जरूर चाहिए.
रिश्ते/Relationship:
आधी अधूरी जानकारी रिश्तों में तनाव ला सकती है. रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं