Aquarius Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: घर के लिए कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं. छोटी-छोटी शुरुआत भविष्य में अच्छे परिणाम लेकर सामने आएगी. जीवन साथी की रुचि को व्यवसाय में बदलने की योजना पर कार्य करेंगे. माता-पिता के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाए. परिवार में महिलाओं और बड़े बुजुर्गों के साथ बदतमीजी ना करें. सभी के साथ व्यवहार में लचीलापन रखें. किसी नए किराएदार के आने से घर के वातावरण में छोटे-छोटे परिवर्तन हो सकते हैं. सामने वाले का व्यक्तित्व सभी को प्रभावित कर सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:
पारिवारिक समस्याओं को कार्यस्थल पर न ले जाए. इससे आप के आसपास के वातावरण के प्रदूषित होने की संभावना बढ़ सकती है. अपनी वाणी में नम्रता और अपनापन लाएं. छोटी-छोटी बातों पर सामने वालों के साथ व्यर्थ की बहस बाजी ना करें. इससे आपकी छवि को खराब हो सकती है. यदि आप अभी लोगों के साथ सही तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं. तो इस स्थिति में कोई भी प्रतिक्रिया तुरंत ना करें. बात को समझे, सोचे और फिर प्रतिक्रिया दें.
स्वास्थ्य/Health:
जीभ का चटोरापन बीमार कर सकता है बाहर के खानपान से परहेज रखें. सादा और सुपाच्य भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी पर रौब झड़ने के चलते धन खर्च कर सकते हैं इस स्थिति में परिवार का बजट बिगाड़ सकता है.
रिश्ते/Relationship:
व्यर्थ में किसी बड़े बुजुर्ग के साथ बहस करना उनकी भावनाओं को आहत कर सकता है. लोगों को दु:ख पहुंचाने के कार्य न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं