Taurus Tarot Card Horoscope 2 July 2026 Vrashbh Rashifal: सूझबूझ और धैर्य से लिए गए निर्णय आपके पक्ष में परिणाम ला सकते हैं. पारिवारिक मामलों में संयम और संवाद बनाए रखने से विवाद टलेंगे, वहीं संतान से जुड़ी शुभ खबर खुशी दे सकती है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का संतुलन बनाए रखें और साझेदारी में गलतफहमियों को शांतिपूर्वक दूर करने का प्रयास करें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं और मधुर व्यवहार से रिश्तों को मजबूत बनाएं.
व्यक्तिगत/Personal: किसी कोर्ट केस से जुड़े मामले में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना नजर आ सकती है. इस समय सूझबूझ और विवेक से किए गए कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. संतान से जुड़ी शुभ सूचना घर के माहौल को खुशनुमा बना देगी. पारिवारिक मामलों में व्यर्थ की बहसबाजी ना करें .सभी के विचारों को समझ कर अच्छा समाधान निकालने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/Professional: कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार ना लें. व्यवसाय में साझेदारी और कर्मचारियों के साथ चल रही गलतफहमियों को शांति से दूर करने का प्रयास करें. गुस्से और आवेश में आकर परिस्थितियों में सुधार लाना असंभव हो सकता है. बहस करने की बजाय धैर्य रखना उचित रहेगा. किसी मीटिंग या कार्यशाला में मिले अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा ना करें. अपने उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहने से अच्छे फायदे प्राप्त होने की स्थितियां बन सकती हैं. कार्य के साथ आराम भी आवश्यक है. इस बात को समझे.
स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने दिनचर्या को व्यवस्थित करना आवश्यक है. समय पर खान-पान और पर्याप्त नींद लेना स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में लापरवाही ना. करें किसी कानूनी समस्या में काफी धन खर्च हो सकता है.
रिश्ते/Relationship: आपका व्यवहार और बोली रिश्तो को बिगड़ने या बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. व्यवहार और भाषा में सुधार लाकर रिश्तो में मधुरता बढ़ाई जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं