Scorpio Tarot Card Horoscope 2 July 2026 Vrashchik Rashifal: समय पर लिए गए निर्णय आपके लिए राहत और सफलता लेकर आ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों का सहयोग और कानूनी नियमों का पालन भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा. आर्थिक मामलों में पुराने दायित्वों को समय पर पूरा करें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. रिश्तों में विनम्रता और संयम बनाए रखने से संबंध और अधिक मजबूत होंगे.
व्यक्तिगत/Personal: पारिवारिक मामले में बड़ा निर्णय लेने पर विचार कर रहे है, तो देर न करें. सही समय पर लिए निर्णय से सब कुछ व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सकता है. घर की सजावट के लिए खरीदारी कर सकते है. दूसरों के सामने अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान न करें. जलन की भावना के चलते कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है. अपने गुस्से और अहंकार पर काबू कर सही निर्णय लें.
व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में लंबे समय से चले आ रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे. किसी सरकारी कार्य में कानूनी नियमों का उल्लंघन करने से मुसीबत में पड़ सकते हैं. भविष्य की योजनाओं को स्वरूप देने के लिए समय अनुकूल है. सरकारी नौकरी में अपना लक्ष्य पूर्ण करने के लिए उच्च अधिकारियों से मदद ले सकते हैं. सामने वाले से मदद मांगने में संकोच न करें. किसी की कमियों का मजाक ना उड़ाए. अपनी कमजोरियों का दूसरों के सामने प्रदर्शन न करें. अनुभवी और वरिष्ठ लोगों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health: गले में बढ़ते संक्रमण के कारण बुखार हो सकता है. चिकित्सक की सलाह से दवाई ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance: पुराने कर्जों को समय पर चुकाए. संतान की बढ़ती फिजूल खर्ची पर रोक लगाएं.
रिश्ते/Relationship: संबंधियों से मेल मुलाकात होगी. युवा मित्रों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं