Pisces Tarot Card Horoscope 2 July 2026 Meen Rashifal: अधूरे कार्यों को पूरा करने और जीवन से नकारात्मक रिश्तों को दूर करने का समय है. कार्यक्षेत्र में सतर्कता और अपनी योग्यता के बल पर सफलता मिलने के योग बनेंगे. आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य के लिए खानपान में संयम रखें और रिश्तों में धैर्य व आपसी समझ से तालमेल बनाए रखना बेहतर होगा.
व्यक्तिगत/Personal: घर के निर्माण संबंधी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने की कोशिश करेंगे. सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी. अपनी रुचि के विषयों को सीख सकते हैं. जीवन में रिश्तों को लेकर प्राप्त कटु अनुभवों से बाहर निकालने की कोशिश करेंगे. ऐसे रिश्तों से दूरी बना सकते हैं.जो जीवन में नकारात्मकता और अपमान की वृद्धि कर रहे हो.
व्यवसायिक/Professional: कार्यस्थल पर व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाएं.बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें. पिछले कुछ समय से कार्य क्षेत्र में जो भी परेशानियां चली आ रही थी. उनका समाधान मिल सकता है. उच्च अधिकारी के समक्ष अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा. सार्वजनिक कार्यों में भागीदारी करते समय किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें. नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें.
स्वास्थ्य/Health: भूख ज्यादा भोजन करने से बचें.पेट में गैस और जलन जैसी समस्या हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance: समय पर वेतन वृद्धि की प्राप्ति ना होने के कारण चिंतित हो सकते हैं. अपने अनावश्यक खर्चो को सीमित करेंगे.
रिश्ते/Relationship: रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव को समझदारी से हैंडल करें. प्यार में तालमेल बैठाना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं