Libra Tarot Card Horoscope 2 July 2026 Tula Rashifal: जीवन में अचानक आने वाले बदलाव शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लग सकते हैं, लेकिन यही परिवर्तन आगे चलकर नई दिशा देंगे. कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम के साथ परिस्थितियों को स्वीकार करना लाभदायक रहेगा. आर्थिक मामलों में दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और रिश्तों में सच्चाई को स्वीकार कर आगे बढ़ना ही मानसिक शांति और बेहतर भविष्य का मार्ग बनेगा.
व्यक्तिगत/Personal: अचानक से होने वाले बदलावों के लिए तैयार रहे. आने वाली कुछ अप्रत्याशित घटनाएं जीवन देखने के आपके नजरिए में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं. परिवार को लेकर बना हुआ झूठा अहंकार टूटने से रिश्तों की सच्चाई नजर आएगी. इस उथल-पुथल के बावजूद आप शांति मिलती महसूस करेंगे. कुछ पुरानी और कमजोर स्थितियां समाप्त होती समाप्त हो सकती हैं. इस समय सच को स्वीकार करना. चाहे वह कड़वा क्यों ना हो, बेहतर रहेगा.
व्यवसायिक/Professional: निर्माण कार्य या माइनिंग से जुड़े क्षेत्रों में अचानक से बड़े बदलाव आ सकते है, जिसका असर इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर काफी असर डाल सकता है. व्यवसाय में कुछ बड़े बदलाव अचानक से करने पड़ सकते हैं. संभव है कि ये संकट अवसर बनकर सामने आए. इस समय शांत रहकर चुनौतियों का सामना करें. व्यर्थ के तनाव और जल्दबाजी से कार्यों को पूरा करने की जगह बिगाड़ सकते हैं. शांत और संयमित होकर कार्यों में आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करें.
स्वास्थ्य/Health: नदी किनारे या पानी वाली जगह पर टहलते समय सावधान रहे. पानी में डूबने से दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनती नजर आ रही है.
आर्थिक स्थिति/Finance: शेयर मार्केट में किसी की सलाह पर लिए गए शेयर्स की कीमत अचानक से काफी नीचे गिर सकती है. इस समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
रिश्ते/Relationship: प्रिय के साथ रिश्ते में छिपा कोई बड़ा राज सामने आ सकता है. झूठ वादे पर टिके रिश्ते खत्म हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं