विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों से दूरी, जीवन में सफलता और भाग्य प्राप्ति के रास्ते मजबूत

Pisces Tarot Card Horoscope 1 July: The Star की ऊर्जा पारिवारिक जीवन में सदस्यों के साथ बढ़ती आत्मीयता, भाग्य उदय की संभावना और कार्य क्षेत्र में सभी के सहयोग से अच्छी सफलता प्राप्त करने की बात लेकर आ सकती है.

Pisces Tarot Card Rashifal: नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों से दूरी, जीवन में सफलता और भाग्य प्राप्ति के रास्ते मजबूत
टीमवर्क में काम करने से अच्छी सफलता की प्राप्ति.

Pisces Tarot Card Horoscope 1 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- परिवार में सदस्यों की बुरी बातों से आहत हो सकते है. कटु शब्दों के इस्तेमाल से बचें और मन में शांति लाने का प्रयास करें. नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों से दूरी बनाए रखें. जीवन में सफलता और भाग्योदय प्राप्ति  के रास्ते मजबूत होते नजर आएंगे. अपने योग्यता और काबिलियत पर विश्वास रखें. ईश्वर पर आस्था और निष्ठा बनाए रखें. पारिवारिक जीवन में  व्यवस्था बनाने के प्रयास सफल होते नजर आएंगे. परिवार की महिलाओं के कार्यों को सराहना प्राप्त हो सकती है. 

व्यवसायिक/Professional:- कार्य स्थल पर टीमवर्क में काम करने से जल्दी सफलता प्राप्त होती नजर आएगी. वर्तमान समय में किसी तरह का बदलाव कार्य क्षेत्र में ना लाएं. आर्थिक स्थितियां सामान्य बनी रहेगी. व्यवसाय में बड़े धन निवेश से बचें. ईर्ष्यालु सहयोगियों से दूरी बनाकर रखें. किसी की बातों को अपने विचारों पर हावी न होने दें. जरूरत पड़ने पर उच्च अधिकारियों की मदद कार्यों को पूरा करने में ले सकते हैं. मदद मांगने में किसी तरह का संकोच न करें.

स्वास्थ्य/Health:- मानसिक तनाव से दूरी बनाएं. मेडिटेशन और योग या हल्के फुल्के व्यायाम को नियमित दिनचर्या में शामिल करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- पूर्व में किए गए धन निवेश से अच्छा प्रतिफल प्राप्त हो सकता है. शेयर मार्केट में धन लगाने से दूर रहे. 

रिश्ते/Relationship:- परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते सुधारें. उपहारों का आदान-प्रदान सम्बन्धों में मधुरता लाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com