विज्ञापन

वृश्चिक राशि 12 मई 2026: घरेलू सुख-शांति और रिश्तों में गहराई

Vrishchik Rashifal: घर और काम के बीच संतुलन बनाने और पुराने पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने के लिए आज का दिन उपयुक्त है.

वृश्चिक राशि 12 मई 2026: घरेलू सुख-शांति और रिश्तों में गहराई

Scorpio horoscope 12 May 2026 vrishchik rashifal: आज का दिन आपके लिए घर और परिवार से शुरू होकर भावनात्मक और आत्मचिंतन की ओर जाने वाला रहेगा. शाम 7:30 बजे तक चंद्रमा कुम्भ राशि में रहेगा, उसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे मानसिक स्थिति अधिक संवेदनशील और अंदरूनी हो सकती है.

दिन की शुरुआत घरेलू जिम्मेदारियों, घर की व्यवस्था या किसी पारिवारिक चर्चा के साथ हो सकती. आप अपने घर या निजी जीवन को लेकर कुछ बदलाव करने का विचार कर सकते हैं. यह समय आपको भावनात्मक रूप से थोड़ा व्यस्त रख सकता.

कार्यस्थल पर आपका मन थोड़ा बंटा हुआ रह सकता है, क्योंकि ध्यान घर और काम दोनों में रहेगा, फिर भी आप अपने कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करेंगे. शाम के बाद जैसे ही चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेगा, आपका ध्यान भावनाओं, रिश्तों और भीतर की दुनिया की ओर जाएगा. आप अधिक संवेदनशील, शांत और आत्मचिंतन की स्थिति में आ सकते हैं.

पारिवारिक जीवन में शाम का समय भावनात्मक हो सकता है. किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है. प्रेम जीवन में भी भावनात्मक गहराई बढ़ेगी और आप अपने पार्टनर के साथ अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे. आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन भावनात्मक निर्णय से बचना जरूरी होगा.

स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक थकान या भावनात्मक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए आराम और शांति जरूरी होगी.

उपाय: हनुमान जी को लाल फूल और गुड़ चने का भोग लगाएं और घर में कपूर जलाएं.

शुभ रंग: मरून.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com