विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों को प्रेम में रहना होगा सावधान, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

Scorpio Horoscope Today: वृश्चिक राशि वालों को आज प्रेम में सावधान रहने की जरूरत है. किसी बात पर गलतफहमियां हो सकती हैं.

वृश्चिक राशि वालों को प्रेम में रहना होगा सावधान, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेगा. दोपहर तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर आपके रचनात्मकता, प्रेम और शिक्षा के लिए अनुकूल है. विद्यार्थियों के लिए यह दिन शुभ रहेगा. पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. 

प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई आएगी, लेकिन अत्यधिक संवेदनशीलता से बचना होगा. किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है. 

दोपहर बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर आपके कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है. सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम से काम लें. बच्चों के साथ समय बितेंगे. घूमने फिरने जाने की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी गिरावट संभव है. थकान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

उपायः नियमित दिनचर्या अपनाएं और अनावश्यक विवादों से बचें

लेखक के बारे में
img
Priyank Dwivedi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Horoscope Today, Scorpio Horoscope, Horoscope Today, Rashifal, Rashifal Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com