Virgo Tarot Card Horoscope Today 12 May 2026, Kanya Tarot Card Rashifal: घर परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है. अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं. परिवार में आए नए व्यक्ति के साथ किसी गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है. कानूनी और आर्थिक मामलों से संबंधित फसलों फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें. गुस्से और भाषा पर नियंत्रण रखे हैं. किसी निर्णय को लेते समय भावुकता की जगह शांत दिमाग से कदम उठाएं.
व्यावसायिक : धन कमाने के नए रास्ते बनेंगे. रुके हुए काम पूरे होने से राहत मिल सकती है. नए मौके और नई योजनाएं मिल सकती है. सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे. आत्मविश्वास से कार्य क्षेत्र में स्थिरता बढ़ती नजर आएगी. प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सही कदम उठाने के प्रयास सफलता दिला सकते हैं.
स्वास्थ्य: आंखों में लगातार पानी आने की समस्या बढ़ने से चिकित्सक कुछ समय मोबाइल या कंप्यूटर से दूरी बनाने की सलाह दे सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक व्यवस्थाएं अधिक लाभकारी हो सकती हैं. खर्चो पर नियंत्रण कर बचत की आदत बनाने का प्रयास करेंगे.
रिश्ते: प्रिय के किसी करीबी मित्र के हस्तक्षेप के चलते कहासुनी हो सकती है. इस स्थिति को संभालने का प्रयास शांत मन और संयम से करना बेहतर रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं