विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ, कार्यक्षेत्र में पक्षपात पूर्ण व्यवहार

Sagittarius Tarot Card Horoscope 12 May: Seven of wands की ऊर्जा कुछ नकारात्मकता ला सकती है परिवार में गलतफहमियां, नौकरी में उच्च अधिकारी का पक्षपात पूर्ण रवैया, स्वास्थ्य को लेकर चिंता को दर्शा सकती है.आईए जानते हैं धनु राशि वाले लोगों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ, कार्यक्षेत्र में पक्षपात पूर्ण व्यवहार

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 12 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal: आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ सकता है. परिवार में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. कोई सदस्य बिना परिजनों की सहमति के विवाह कर सकता है. इससे परिवार का माहौल तनावपूर्ण  हो सकता है. आने वाले व्यक्ति से बेरूखी का व्यवहार कर सकते हैं. पारिवारिक यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभदायक रहेगा. किसी बड़े बुजुर्ग के अनुभव घर के नवीनीकरण में बेहतर साबित हो सकते हैं. 

व्यावसायिक : नया आया हुआ अधिकारी पूर्वाग्रह से ग्रस्त हो सकता है, जिसके चलते कुछ सहयोगियों के साथ सामने वाले का व्यवहार पक्षपात पूर्ण नजर आएगा. ऐसी स्थिति में कार्यालय के वातावरण में उदासीनता आ सकती है. इस समय धैर्य और संयम के साथ कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. बैंकिंग क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल है. 

स्वास्थ्य: वक्त बे-वक्त के खानपान को नियंत्रित करें. जरूरत से ज्यादा भोजन स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. 

आर्थिक स्थिति: किसी से लिया गया पैसा चुकाने की नीयत नजर नहीं आ रही है. अनावश्यक खर्चो को सीमित करें. 

रिश्ते: प्रेम विवाह में गलतफहमियां उत्पन्न होने से सामने वाला संबंध विच्छेद की मांग कर सकता है. इस स्थिति में किसी बड़े से सलाह ले सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com