विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: माता से धनराशि का उपहार, नई संपत्ति की खरीदी पर विचार

Pisces Tarot Card Horoscope 12 May: King of swords की ऊर्जा परिवारिक हित में निर्णय लेने, किसी को गलत बातों पर प्रतिक्रिया न देने और आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ते झुकाव को दर्शा सकती है. आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: माता से धनराशि का उपहार, नई संपत्ति की खरीदी पर विचार

Pisces Tarot Card Horoscope Today 12 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal: कुछ कठोर निर्णय परिवार के हित में लेने पड़ सकते हैं. संभव है कि, कुछ सदस्य इन निर्णय को लेकर ना नाखुश हो. इस समय धैर्य संयम के साथ समझदारी से निर्णय लें. जरूरत पड़ने पर जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियां को अन्य लोगों के साथ साझा करें. सभी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास तनाव दे सकता है. ईश्वर पर बढ़ती हुई आस्था और विश्वास आध्यात्मिकता की तरफ ले जा सकती है. किसी आध्यात्मिक गुरु के सानिध्य में शांति और सुकून के लिए किसी आश्रम में समय बिता सकते हैं. 

व्यावसायिक : कार्य क्षेत्र में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय कुछ लोगों को विचलित कर सकते हैं. संभव हैं, कि इस समय कुछ गलत अफवाहें कार्य क्षेत्र में आपके खिलाफ फैल रही हो. ऐसी स्थिति में सामने वाले की बातों पर कोई भी प्रतिक्रिया न देना बेहतर रहेगा. अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. लोगों की बातों को अनसुना कर सकते हैं. किसी की निजी बातों को सार्वजनिक ना करें. दूसरों के भरोसे अपने कार्य को पूरा करने की अपेक्षा कार्यों में विलंब ला सकती है, इस स्थिति से बचकर रहने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य: अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाएं. खानपान को नियंत्रित करें. व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें. 

आर्थिक स्थिति: माता से एक अच्छी खासी धनराशि उपहार में मिल सकती है. किसी नई संपत्ति में धन निवेश करने पर परिजनों से विचार विमर्श कर सकते हैं.

रिश्ते: जीवनसाथी के साथ ससुराल पक्ष के किसी वैवाहिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. प्रिय के परिवार से मतभेद हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com