Leo Tarot Card Horoscope Today 11 May 2026, Singh Tarot Card Rashifal: नजदीकी सम्बन्धों को लेकर शक और वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसके चलते परिजनों से छोटी-छोटी बातों पर सवाल कर सकते है. इन सवालों से सभी लोगों को कोफ़्त हो सकती है. इस समय भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. नौकरी के साथ-साथ किसी नए और छोटे व्यवसाय को शुरू करने की योजना आकर्षित कर सकती है. पूर्व में कई ऐसी घटनाएं घटित हुई है, जिसके चलते योजनाओं को किसी के साथ भी साझा करना सही नहीं लग सकता है.
कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ बढ़ती हुए प्रतिस्पर्धा के चलते एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इस स्थिति में परिणाम दोनों के लिए घातक हो सकते हैं. उच्च अधिकारी का किसी नए व्यक्ति को लेकर बाकी लोगों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार कार्य क्षेत्र में असंतोष का माहौल बना सकता है. संभव है कि सामने वाला व्यक्ति उच्च अधिकारी का पूर्व परिचित हो.
अपने विचारों में सकारात्मक लाएं. सोच को लक्ष्य को बेहतर तरीके से प्राप्त करने में केंद्रित कर सकते है. व्यर्थ के विचारों को काबू में रखें. ऐसे लोग जो नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं, उनसे दूरी बनाकर रखें. ऐसी स्थिति जिसको लेकर कोई दुविधा हो. किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ उस दुविधा को सुलझाने का प्रयास करें. स्वभाव में गंभीरता लाएं. किसी के साथ ऐसा मजाक ना करें, जो उसे दु:ख पहुंचा सकता हो. हमेशा लोगों की भावनाओं का सम्मान करें. व्यर्थ की बातें रिश्तों में दूरी ला सकती है.
स्वास्थ्य: लगातार बना कमर दर्द चिंता में डाल सकता है. घरेलू उपचार कर इस दर्द को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए छोटे-छोटे धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त हो सकता है. पुराने कर्जों को खत्म करने का प्रयास कर सकते हैं.
रिश्ते: जीवनसाथी की बढ़ती हुई महत्वाकांक्षाएं परेशान कर सकती हैं. सामने वाले को धन कमाने की ताकीद दे सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं