विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: जीवन में संतुष्टि का अभाव, संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने की योजना

Gemini Tarot Card Horoscope 11 May: Nine of pentacles की ऊर्जा कुछ कमी या अभाव की संभावना दे सकती है. महत्वाकांक्षा पूरे होने के बाद बेचैनी और गुस्से पर नियंत्रण का सुझाव दे सकती है. आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: जीवन में संतुष्टि का अभाव, संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने की योजना

Gemini Tarot Card Horoscope Today 11 May 2026, Mithun Tarot Card Rashifal: काफी कुछ सुख सुविधाओं के बावजूद कुछ कमी का अहसास बना रह सकता है, जिसके चलते जीवन में संतुष्टि प्राप्त नहीं हो पा रही है. ऐसे किसी कार्य का समर्थन न करें, जो गलत लग रहा हो. विचारों में शुद्धता और संयम लाएं. कार्य करने में जालसाजी न करें. संभव है कि किसी स महत्वकांक्षा पूरी होने के बाद भी मन में बेचैनी सी रहे. इस समय छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें.

संतान की उच्च शिक्षा के लिए विदेश के किसी अच्छे संस्थान की तलाश कर सकते है. किसी योजना के पूरे होने में संशय हो रहा हो तो, पहले कार्यों को कुछ समय रोककर अच्छे से अवलोकन करें. किसी भी तरह के संशय की स्थिति में कार्य पूरा न करें.  मन में यदि किसी बात को लेकर तनाव है, तो परिवार के साथ समस्या को साझा कर सकते है. घर की जरूरी चीज़ों पर खर्च करेंगे.

नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है. कानूनी मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है. किसी अच्छे कानूनी सलाहकर से सलाह लें. कार्य स्थल पर बदलाव की आवश्यकता पड़ सकती है. बार बार पुरानी गलतियों का दोहराव न करें. इससे कार्य कुशलता प्रभावित हो सकती है. यदि किसी बात से  सामने वाले व्यक्ति को चिढ़ हो रही है, तो उस बात को खत्म करें.

किसी बात का बार-बार दोहराव सामने वाले को गुस्सा दिला सकता है. ऐसी आदतों में परिवर्तन लाएं. खुद को आकर्षक बनाने का प्रयास कर सकते है. नए प्रेम संबंध बन सकते है. किसी महिला मित्र की सहायता से भावी जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है.

स्वास्थ्य: अचानक से पैरों में बढ़ते दर्द को किसी पुरानी चोट होने की वजह से जोड़ सकते है.

आर्थिक स्थिति: पूर्व की सभी आर्थिक परेशानियों से बाहर आकर आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते है.

रिश्ते: ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते है. प्रिय से विवाद खत्म होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com