Capricorn Tarot Card Horoscope Today 12 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दे दूसरों की निजी बातों की गोपनीयता बनाए रखें. घरेलू कार्यों में दूसरों पर निर्भरता कम करें. ऐसी कोई स्थिति निर्मित ना होने दें, जिसके चलते परिवार में आर्थिक संकट बढ़ता नजर आ सकता है. जीवनसाथी का घमंडी रवैया बड़े बुजुर्ग लोगों को अपमानित कर सकता है. स्थिति को संभालने का प्रयास करें.
व्यावसायिक : साझेदार का पैसों को लेकर सही जानकारी का ना देना संशय में डाल सकता है. व्यवसाय से संबंधित सभी दस्तावेज और पैसों का लेनदेन स्वयं कर सकते हैं. संभव है कि सामने वाले द्वारा की गई आर्थिक गड़बड़ी सामने आने से उस पर से विश्वास खत्म हो सकता है .ऐसी स्थिति में व्यवसाय से साझेदारी खत्म करना ही बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: जरूर से ज्यादा चाय कॉफी का सेवन पाचन संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है. इस आदत में बदलाव लाने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति: किसी योजना में लगा हुआ पैसा डूबता नजर आ सकता है. ऐसी स्थिति में लिए गए कर्जन को चुकाने में मुश्किल हो सकती है.
रिश्ते: संकट के समय सही रिश्तों की पहचान हो सकती है. इस बात पर विश्वास पहले से और मजबूत होता नजर आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं