विज्ञापन
34 minutes ago

Rashifal LIVE, 27 June 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार आज यानी 27 जून को चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में सभी 12 राशियों के लोगों के लिए आज का दिन एक गहन और परिवर्तनकारी ऊर्जा लेकर आया है. नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को सिद्ध करने का सर्वोत्तम अवसर रहेगा. इसके अलावा व्यापारियों को अपने पुराने संपर्कों से भी लाभ मिल सकता है. साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत भी मनाया जाएगा. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेष से मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल जानने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 6 का मूलांक

व्यवसाय में आज आपके निर्णय बेहतर रहेंगे. कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. आपके व्यवसाय में अचानक नए ग्राहकों के जुड़ने से बेहतर और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. आपके अच्छे व्यवहार की वजह से ग्राहकों में आपके प्रति बेहतर नजरिया बनेगा. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 5 का मूलांक

आज आपको ईश्वरी संकेत के रूप में कुछ रहस्यमई चीजे समझ में आ सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. आपके बेहतर आइडिया आर्गेनाइजेशन को लाभदायक रहेंगे. आज मल्टीटास्किंग करना भारी पड़ सकता है. इसलिए अपनी ऊर्जा को एक ही कार्य पर केंद्रित करें. व्यवसाय में अपने पुराने संपर्कों से फिर से कनेक्ट करने का प्रयास करें. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 4 का मूलांक

आज आप किसी भी जटिल समस्या को आसानी से सुलझा सकते हैं. आपके द्वारा की गई मेहनत आपको परिणाम स्वरूप आगे बढ़ाने का कार्य करेगी. व्यवसाय में पुराने तौर तरीकों को बदलकर आज आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा परिवर्तन करना होगा. दिन में किसी भी समय अचानक आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. शेयर बाजार, ट्रेडिंग, इंट्राडे आदि में ज्यादा जोखिम ठीक नहीं रहेगा.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 3 का मूलांक

आपके काम से अधिकारी वर्ग काफी प्रभावित होंगे  अतिरिक्त जिम्मेदारियां के साथ आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अपनी प्लानिंग के अनुसार आगे बढ़ाते चलें. आपकी प्लानिंग आपके व्यवसाय को नई रफ्तार दे सकती है. प्रेम संबंधों में आगे की लाइफ को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. लाइफ पार्टनर के द्वारा आपको पूरा सहयोग किया जाएगा. आज आपका जीवनसाथी के साथ बेहतर रिश्ता बनेगा. किसी भी बातचीत के दौरान ज्यादा चुप ना रहे.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 2 का मूलांक

अपने मन की बात आज आप सुनकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. व्यवसाय में आज आपके संबंध ग्राहकों के साथ काफी मजबूत हो सकते हैं. आपकी बात करने के तरीके से ग्राहक काफी आकर्षित होंगे. आज साझेदारी के व्यापार में पार्टनर के साथ स्पष्ट नीतियां रखें.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 1 का मूलांक

आज अपनी बात को संयम और धैर्य के साथ कहें. आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय. ऑफिस में आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है. नई नौकरी की तलाश या इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. किसी कार्य की प्राप्ति के लिए आपको अपना मजबूत प्रयास करना होगा. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Astrology LIVE: पढ़ें मीन राशि का राशिफल

किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है जो भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी. कार्यस्थल पर आपकी सोच और निर्णय क्षमता की सराहना हो सकती है. उच्च शिक्षा, शोध या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह समय विशेष प्रगति का संकेत दे रहा है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है. भाग्य का सहयोग मिलने से कुछ अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. धार्मिक या मांगलिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.

Astrology LIVE: पढ़ें कुंभ राशि का राशिफल

वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली पर ध्यान देंगे और किसी प्रयास की सराहना संभव है. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय विस्तार और योजना निर्माण के लिए उपयुक्त माना जा सकता है. आर्थिक पक्ष में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कार्य से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं. किसी लंबित भुगतान के मिलने की संभावना भी बन रही है. निवेश संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में थकान और तनाव का असर दिखाई दे सकता है, इसलिए आराम और संतुलन आवश्यक रहेगा.

Astrology LIVE: पढ़ें मकर राशि का राशिफल

नौकरी बदलने की सोच रखने वालों के लिए यह समय नए अवसरों की ओर संकेत कर रहा है. व्यवसाय से जुड़े जातकों को नए सौदे और लाभकारी अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां नेटवर्किंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. आर्थिक दृष्टि से यह समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है. मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे और किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का सहयोग महत्वपूर्ण निर्णयों में सहायक रहेगा.

Astrology LIVE: पढ़ें धनु राशि का राशिफल

कुछ कार्य अपेक्षा से अधिक मेहनत मांगेंगे, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे अनुकूल दिशा में आएंगे. आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. यात्रा या स्वास्थ्य संबंधी व्यय सामने आ सकता है. हालांकि किसी पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति से राहत भी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखने से दूरी कम होगी. प्रेम संबंधों में अधिक अपेक्षाएं तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए संतुलित व्यवहार अपनाना उचित रहेगा.

Astrology LIVE: पढ़ें वृश्चिक राशि का राशिफल

कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति प्रभावशाली रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका प्रमुख रह सकती है. अधिकारियों और सहकर्मियों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी. व्यवसाय करने वाले जातकों को विस्तार की नई संभावनाएं दिखाई देंगी. निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी के साथ उठाया गया कदम भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने से आर्थिक संतुलन मजबूत रहेगा. पारिवारिक जीवन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी.

Astrology LIVE: पढ़ें तुला राशि का राशिफल

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपके कार्यों की सराहना भी हो सकती है. व्यापार से जुड़े जातकों को ग्राहकों का विश्वास प्राप्त होगा. नए अनुबंध या व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की संभावना भी बन रही है. पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. किसी शुभ समाचार से घर में प्रसन्नता का माहौल बन सकता है. रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता करेगा.

Astrology LIVE: पढ़ें कन्या राशि का राशिफल

नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा. लंबे समय से जिस कार्य को लेकर आप प्रयासरत थे, उसमें सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपकी सूझबूझ और व्यावहारिक सोच दूसरों को प्रभावित कर सकती है. किसी महत्वपूर्ण बैठक या प्रस्तुति में सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से लाभ प्राप्त हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण खरीदारी की योजना भी बन सकती है. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. 

Astrology LIVE: पढ़ें सिंह राशि का राशिफल

नौकरीपेशा लोगों को किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ सकता है. आपकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की सराहना होने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को ग्राहकों और सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। संपत्ति, भूमि या वाहन से जुड़े मामलों में प्रगति की संभावना दिखाई दे रही है. आर्थिक दृष्टि से समय संतोषजनक रह सकता है. आय और व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा. सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है. पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन आपको ऊर्जावान बनाए रखेंगे.

Astrology LIVE: पढ़ें कर्क राशि का राशिफल

व्यवसाय में नए प्रयोग भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत रहने की संभावना है. किसी अतिरिक्त आय के स्रोत से लाभ प्राप्त हो सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, हालांकि निर्णय लेते समय पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें. परिवार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वित्तीय योजनाएं बनाना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से ठीक रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना आवश्यक होगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है.

Astrology LIVE: पढ़ें मिथुन राशि का राशिफल

कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना हो सकती है. किसी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने से वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक समाचार मिलने के संकेत हैं. किसी पुराने लेन-देन का समाधान भी संभव है. पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा. प्रेम जीवन में स्पष्ट संवाद रिश्तों को मजबूती प्रदान करेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है.

Astrology LIVE: पढ़ें वृषभ राशि का राशिफल

नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क के माध्यम से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत होगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने में सहयोग मिलेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों या साझेदारों से लाभ मिलने के संकेत हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है. निवेश से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ की राय लेना उचित रहेगा. परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. 

Astrology LIVE: पढ़ें मेष राशि का राशिफल

आर्थिक दृष्टि से यह समय अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने का संकेत देता है. अचानक कोई घरेलू या व्यक्तिगत खर्च सामने आ सकता है. धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्नता दे सकती है। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें.

Rashifal 27 June 2026 LIVE: आज का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल सुबह 09:21 बजे से सुबह 11:02 बजे तक रहेगा, गुलिक काल 06:00 से 07:41 बजे तक और यमघण्टकाल दोपहर 02:23 से 04:04 तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इनको अशुभ समय माना जाता है.

Rashifal 27 June 2026 LIVE: आज का शुभ मुहूर्त

  • सुबह 4:11 से 4:59 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा.
  • सुबह 10:29 से 12:17 बजे तक अमृत काल रहेगा.
  • अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:16 से 12:56 बजे तक रहेगा.

Rashifal 27 June 2026 LIVE: आज की तिथि, नक्षत्र और योग

27 जून 2026 (शनिवार) को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है, जो रात 12:43 बजे तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी. इस दिन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस दिन शनि प्रदोष व्रत पड़ रहा है. यह दिन भगवान शिव और शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है.  पंचांग के अनुसार 27 जून 2026 को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं. चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में स्थित रहेगा और इस दिन चंद्रमा की राशि धनु होगी. साथ ही 27 जून 2026 (शनिवार) को हर्षण योग नहीं, बल्कि साध्य योग प्रभावी रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rashifal LIVE, Daily Horoscope LIVE, 27 June 2026 Rashifal, Astrology LIVE Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com