Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. करियर में आगे बढ़ाने के लिए आज आपको धैर्य रखना होगा साथ ही अपनी सोच को मजबूत एवं बुलंद रखें. अपने मन की बात आज आप सुनकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. आइये
जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने की क्षमता से सफलता प्राप्त होगी. ऑफिस में आज आपके कार्य करने के तरीके से प्रभावित होकर आपको काफी महत्व दिया जाएगा. टीम के साथ मिलकर कार्य करने से आपको सफलता हासिल होगी. किसी भी कार्य का निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ करें. व्यवसाय में आज आपके संबंध ग्राहकों के साथ काफी मजबूत हो सकते हैं. आपकी बात करने के तरीके से ग्राहक काफी आकर्षित होंगे. आज साझेदारी के व्यापार में पार्टनर के साथ स्पष्ट नीतियां रखें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्थिर एवं नपी तुली रहेगी. दिन के अंत तक आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो सकती है. भावुकता और किसी के इनफ्लुएंस में आकर कोई भी वित्तीय निर्णय ना करें. आपका पारिवारिक खर्चों में आज बढ़ोतरी हो सकती है अनावश्यक खर्च को कंट्रोल करने का प्रयास करें. फाइनेंशियल मैनेजमेंट के लिए बेहतर प्लानिंग करें. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी पूरी जानकारी करने के बाद ही कोई निर्णय करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर के साथ आपके प्रेम संबंधों में लगाव और नजदीकियां बढ़ सकती है. अपने दिल की बात आज शब्दों में पार्टनर के साथ व्यक्त करें. इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी. किसी छोटी बात को लेकर यदि मनमुटाव या नाराजगी चल रही है तो बातचीत के माध्यम से समाधान किया जा सकता है. आपकी वैवाहिक जीवन में आज पार्टनर का सहयोग मिल सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ प्रीमियम टाइम बिताने का अवसर मिलेगा. पार्टनर के साथ बातचीत करते समय आपको धैर्य और शब्दों में मर्यादा रखनी होगी. ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग्स की समस्या से आपके रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया
आज का उपाय : आज दूध चावल और हरी इलायची मिलाकर खीर बनाकर जरूरतमंद और गरीब लोगों में वितरण करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं