Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है.आज आपका रिश्तों के प्रति अलग नजरिया रहेगा. रिश्तों में संवेदनशीलता रहेगी. व्यवसाय में आज आपके निर्णय बेहतर रहेंगे. कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : करियर में आज आपके द्वारा की गई मेहनत से आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. आज अचानक आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. अपनी भरपूर क्षमताओं का प्रयोग करें और इसका लाभ उठाएं. व्यवसाय में आज आपको अपनी क्वालिटी और ग्राहकों के साथ संबंध पर कार्य करना होगा. आपके व्यवसाय में अचानक नए ग्राहकों के जुड़ने से बेहतर और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. आपके अच्छे व्यवहार की वजह से ग्राहकों में आपके प्रति बेहतर नजरिया बनेगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति काफी बेहतर होने की संभावना है. इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है. एक से ज्यादा जगह से धन का लाभ होगा. घर की सुख सुविधाओं और कंफर्ट पर आपका धन खर्च हो सकता है. आज आपकी कमाई के साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना बेहतर रहेगा. फाइनेंशियल मैटर्स में आज सतर्कता रखें. सेविंग्स से रिलेटेड कोई बेहतर योजना आपको मिल सकती है. भावनाओं में आकर बड़ा इन्वेस्टमेंट या खर्च ना करें. सुरक्षित भविष्य के लिए बचत पर ध्यान केंद्रित करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में अतिरिक्त आकर्षण रहेगा. पार्टनर के साथ आपका जुड़ाव काफी बेहतरीन और नजदीकी रह सकता है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. अपने दिल की बात आप आसानी से पार्टनर को समझा सकते हैं. आपके चुप रहने से दूरियां बढ़ सकती है और गलतफहमी हो सकती है. सिंगल जातकों के लिए किसी धार्मिक का आयोजन अथवा ट्रैवलिंग के दौरान नया प्रेम संबंध बनने के योग है. वैवाहिक जीवन में आज नजदीकियां बढ़ेंगी. एक दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना रहेगी. जीवनसाथी के द्वारा आपको बेहतर तरीके से समझा जा सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : बेबी पिंक
आज का उपाय : आज किसी विधवा स्त्री को खाने की चीज एवं कपड़े, एक जोड़ी चप्पल का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं