Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है.आज अन्य दिनों की अपेक्षा आपका दिमाग काफी तेज चलेगा. कई महत्वपूर्ण आइडिया आपके दिमाग में आएंगे. अचानक उन पर कार्य करेंगे और अचानक ओवरथिंकिंग की समस्या हो सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : ऑफिस में आज किसी भी कार्य को लेकर अलग सोच और नजरिया रह सकता है. अधूरे पड़े काम आपके द्वारा फिर से शुरू किए जाने का प्रयास होगा.ऑफिस में आपको बेहतर और नवीन जिम्मेदारियां दी जा सकती है. आज आप किसी भी जटिल समस्या को आसानी से सुलझा सकते हैं. आपके द्वारा की गई मेहनत आपको परिणाम स्वरूप आगे बढ़ाने का कार्य करेगी. व्यवसाय में पुराने तौर तरीकों को बदलकर आज आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा परिवर्तन करना होगा. टेक्नोलॉजी का सहारा मिलेगा. ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से व्यवसाय में गति होगी. किसी भी प्रकार का कमिटमेंट बिना सोचे समझे ना करें. आज का दिन आर्थिक मामलों में जोखिम लेने के लिए बिल्कुल भी बेहतर नहीं है.
Finance / फाइनेंस: आपके द्वारा जितनी मेहनत आज की जाएगी उतने परिणाम आपको प्राप्त होंगे. अतिरिक्त इनकम के लिए मन में तरह-तरह के विचार आएंगे. इनकम और एक्सपेंडिचर के बीच आज संतुलन बनाना एक बड़ी समस्या रह सकती है. यदि आप खर्चों को कंट्रोल कर सकते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने की संभावना है. दिन में किसी भी समय अचानक आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. शेयर बाजार, ट्रेडिंग, इंट्राडे आदि में ज्यादा जोखिम ठीक नहीं रहेगा. किसी भी फाइनेंशियल डिसीजन में आज आपको समझदारी से निर्णय करना होगा. पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से आपको लाभ होने की उम्मीद है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और भरोसे की आवश्यकता है. रिश्तो को लेकर आप गंभीर हैं पर किसी भी सिचुएशन को आसान शब्दों में कहकर बातों को स्पष्ट करना होगा. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा रिश्तो में कड़वाहट हो सकती है. वैवाहिक जीवन में आज आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा एवं उसका सहयोग करना होगा. पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य से संबंधित किसी महत्वपूर्ण निर्णय को ले सकते हैं. किसी भी बातचीत के दौरान तुरंत एक्शन ना ले. गंभीरता से मामले को समझने के बाद ही रिएक्ट करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का नीला
आज का उपाय : आज किसी भी महत्वपूर्ण कार्य पर जाने से पहले किसी धर्म स्थान जैसे मंदिर,मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि की साफ सफाई करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं