Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपका कम्युनिकेशन स्किल काफी बेहतर होगा. आपके द्वारा कही गई बातें सत्य हो सकती है. आज आपको ईश्वरी संकेत के रूप में कुछ रहस्यमई चीजे समझ में आ सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज आपके द्वारा स्मार्ट तरीके से ऑफिस में कार्य किया जा सकता है. आपकी थिंकिंग काफी हाई लेवल रहेगी आपके द्वारा ग्राहकों या क्लाइंट्स के साथ बातचीत काफी सकारात्मक रहेगी. आपकी बातों से प्रभावित होकर कोई बड़ा ऑर्डर आपको प्राप्त हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपको प्रेजेंटेशन देने का मौका मिलेगा. आपके बेहतर आइडिया आर्गेनाइजेशन को लाभदायक रहेंगे. आज मल्टीटास्किंग करना भारी पड़ सकता है. इसलिए अपनी ऊर्जा को एक ही कार्य पर केंद्रित करें. व्यवसाय में अपने पुराने संपर्कों से फिर से कनेक्ट करने का प्रयास करें. जल्दबाजी में कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने की संभावना है. किसी कार्य का मोटा कमीशन अथवा इंसेंटिव के रूप में लाभ हो सकता है. आपके बेहतरीन आइडिया की वजह से इनकम के नए सोर्सेस बन सकते हैं. आपके बोलने की कला और नॉलेज आपको आज विशेष लाभ देने की स्थिति में है. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको बजट प्लान करके आगे बढ़ना होगा. इन्वेस्टमेंट के लिए पहले उसकी पूरी जानकारी जुटा लें. उसके बाद कोई निर्णय करें. छोटी-छोटी बचत भविष्य में आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में बातचीत के माध्यम से एक दूसरे के प्रति लगाव और नजदीकियां बढ़ सकती हैं. आपसी बातचीत में हंसी मजाक पार्टनर के मन को खुश कर देगी. मजाक में कही गई बातें कभी-कभी हर्ट कर सकती है इसलिए सोच समझकर बोलें. ओवरथिंकिंग करने से रिश्तों में दूरियां और विवाद हो सकता है. जीवन साथी के साथ आज खुलकर बातचीत करें. पुराने विवाद बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकते हैं. एक दूसरे का सहयोग करें रिश्तो में ईमानदारी के साथ भविष्य की योजनाओं को क्रियान्वित करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : गुलाबी
आज का उपाय : आज किसी किन्नर को भेंट स्वरूप कुछ पैसे देकर उसका आशीर्वाद लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं