Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आपका कॉन्फिडेंस लेवल आज काफी हाई होगा. आपके बारे में लोग आपके पीछे चर्चा करेंगे. इससे आपको गुस्सा या इरिटेशन नहीं होना चाहिए. अपनी कूटनीति से आज आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : गवर्नमेंट जॉब, पॉलिटिकल सेक्टर या किसी भी काम की लीडरशिप में आज आपको बेहतर सफलता हासिल होगी. आज आपके द्वारा बेहतर प्रेजेंटेशन, नई नौकरी के इंटरव्यू या प्रमोशन के लिए सफलता हासिल होगी. नए स्टार्टअप के लिए आज का दिन बेहतर है. खुद से रिसर्च करके आगे बढ़ें. ईगो या एटीट्यूड नेचर करियर के लिए खतरा बन सकता है. गोल्ड या किसी सरकारी योजना आदि में व्यावसायिक लाभ मिलेगा. आज आपके ब्रांड को समाज में बेहतर पहचान मिलेगी. काफी समय से अटके हुए सरकारी संबंधित काम आज फाइनल हो सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: आज आपको किसी सरकारी योजना के निवेश से रिटर्न में धन लाभ होगा. साइड इनकम, बोनस, इंसेंटिव प्राप्त हो सकता है. अपने स्टाइलिश लुक पर आज लग्जरी पर खर्च हो सकता है. गोल्ड, सरकारी सेक्टर, शेयर बाजार आदि में निवेश से लाभ होगा. EMI पर चीज खरीदने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ मिलेगा. पार्टनर के साथ व्यापार में आपको पार्टनर का ध्यान रखना चाहिए.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपका स्टेटस, स्टाइल, लुक इतना जबरदस्त होगा कि लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. यदि आप सिंगल हैं तो अपने क्रश के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं. किसी क्लब, आउटिंग या डिनर का प्लान बन सकता है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. पार्टनर को कोई बड़ा गिफ्ट देने का प्लान बन सकता है. पार्टनर के साथ व्यवहार थोड़ा रिजर्व रह सकता है. घर में जीवनसाथी और बच्चों का विशेष ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ रोमांस का अवसर मिलेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन .
आज का उपाय : आज बजरंगबली को मीठे पान का भोग अर्पित करें अथवा बंदरों को खाने के लिए गुड़ और चने डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं