विज्ञापन

मूलांक 1 वालों का ईगो आज बिगाड़ सकता है खेल, निवेश से पहले पढ़ें यह चेतावनी!

Mulank 1: 15 अप्रैल को 'सूर्य' की गर्मी और 'चंद्रमा' की शीतलता के बीच एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है. ऑफिस में बॉस बनने की चाहत भारी पड़ सकती है और पर्स से पैसे खुद-ब-खुद बाहर भागने की फिराक में हैं. क्या आपकी लव लाइफ में आज 'इगो' की एंट्री होगी? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें आज का अंक ज्योतिष फल.

मूलांक 1 वालों का ईगो आज बिगाड़ सकता है खेल, निवेश से पहले पढ़ें यह चेतावनी!
Mulank 1: मूलांक 1 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 15 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 1 Ank Jyotish 15 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है. अंक 1 पूर्ण रूप से ग्रहों के राजा सूर्य देव के कार्यक्षेत्र में आता है. यह व्यक्ति को ऊर्जा के साथ नेतृत्व करने की तरफ आकर्षित करता है. मूलांक 1 वाले जातकों को आज का दिन ईगो से बचने और धैर्य रखने का है. आज के दिन का मूलांक 2 है. मूलांक 2 चंद्र ग्रह से सम्बंधित है. आइये जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 15 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 1 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : मूलांक 1 के जातकों के लिए आज का दिन सबकी साथ मिलकर कार्य करने के लिए है. ऑफिस में ईगो रखने की वजह से विवाद हो सकता है. कोई भी निर्णय सभी साथियों के विचार विमर्श के बाद ही लें. ऑफिस में बार-बार कार्यों में रूकावट होने से माहौल तनावपूर्ण रह सकता है.

फाइनेंस : यदि आप किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो फिलहाल निवेश करने से बचें. अचानक आपकी खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. आज आपके द्वारा उधार दिया गया धन सदैव के लिए आपसे जा सकता है. छोटे लाभ से संतोष करें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव होने की वजह से आज आपको अकेलापन महसूस हो सकता है. पार्टनर के साथ आपका झगड़ा या किसी पुरानी बात की वजह से विवाद संभव है. किसी भी झगड़ा को खत्म करने के लिए खुद से पहल करें.

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Numerology Predictions Today, Numerology Predictions For Number 1 14 April 2026, Mulank 1 14 April 2026, Numerology Number 1 14 April 2026, Mulank 1 Lucky Color 14 April 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com