विज्ञापन

मूलांक 1 वालों की आज चमकेगी किस्मत! बुधादित्य योग कराएगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार

क्या आज आपकी किस्मत का सितारा चमकेगा? 14 अप्रैल का दिन मूलांक 1 वालों के लिए 'बुधादित्य योग' की सौगात लेकर आया है. करियर में बड़ी डील से लेकर लव लाइफ में नई एंट्री तक, आज आपकी लाइफ में क्या-क्या 'सुपरहिट' होने वाला है? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से...

मूलांक 1 वालों की आज चमकेगी किस्मत! बुधादित्य योग कराएगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार
Mulank 1: मूलांक 1 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 14 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Mulank 1: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है. अंक 1 सूर्य और अंक 5 बुध मिलकर 'बुधादित्य' योग बना रहे हैं. जो आज जातक को बहादुरी से फैसले लेने और शानदार तरीके से नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 14 अप्रैल 2026 का दिन.

करियर : कॉर्पोरेट, रियल एस्टेट और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. पब्लिक डीलिंग में आप आज अपनी बात शानदार तरीके से लोगों के सामने रखेंगे. नए क्लाइंट बनेंगे और किसी बड़ी डील के बनने के योग हैं. ऑफिस में आज आपको लीड रोल मिल सकता है.

फाइनेंस : घूमने फिरने में आज आपका अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है. पूर्व में फंसा हुआ पैसा आज अचानक से मिल सकता है. व्यवसाय में अच्छे धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज के दिन निवेश करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज का दिन नए प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. जो लोग अभी तक सिंगल हैं उनकी अचानक किसी से मुलाकात हो सकती है. परिवार में बैठकर आपसी बातचीत से माहौल खुशनुमा रहेगा. दिन के अंत में हल्की मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है.

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : हरा, पीला.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1, Mulank 1 Astrology, Is Mulank 1 Lucky, Why Is Number 1 So Powerful, Numerology Number 1
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com