विज्ञापन

Numerology Prediction 5: प्रोफेशनल लाइफ में आज काफी व्यस्त रहेंगे!

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध की डबल ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपके पास आइडिया की भरमार रहेगी. सेल्स और नेटवर्किंग में आज आप काफी सक्रिय रहेंगे. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5: प्रोफेशनल लाइफ में आज काफी व्यस्त रहेंगे!
नेटवर्किंग से मिलेगा लाभ.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी कम्युनिकेशन की वजह से लोग आपसे विशेष प्रभावित होंगे. आपके द्वारा कही गई बातें मानेंगे. आज आपके सोचने की क्षमता जबरदस्त रहेगी. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए आज के दिन बेहतर सफलता हासिल होगी. करियर पर फोकस करने की आवश्यकता है. ज्यादा दिमाग चलने से मल्टीटास्किंग आपके करियर को प्रभावित करेगी. आज दिन भर आप लोगों से बातचीत और मीटिंग समय व्यस्त रह सकते हैं. नई डील बनेगी.व्यवसाय में नए क्लाइंट्स आपके साथ जुड़ सकते हैं. पुराने रुके हुए पेमेंट आज आपको प्राप्त हो सकते हैं.किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी काफी तेजी से होगी.डिजिटल व्यापार से आज आपको लाभ की स्थिति बनेगी. व्यवसाय या करियर से रिलेटेड किसी कार्य के लिए ट्रैवलिंग पर जाना पड़ सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. व्यवसाय के माध्यम से धन का आगमन तेज होगा. लेकिन आपको विशेष ध्यान रखना होगा. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. यार दोस्तों के साथ धन खर्च होगा. परिवार के साथ शॉपिंग और ट्रैवलिंग में धन खर्च हो सकता है. शेयर बाजार और ट्रेडिंग से शॉर्ट टर्म में आज लाभ के योग बन रहे हैं. उधार लेनदेन दिक्कत करेगा.हिसाब किताब एकदम क्लियर रखना होगा.अन्यथा दिमाग में भ्रम की स्थिति बन सकती है,जिससे नुकसान होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका नेचर काफी फ्लर्टिंग रहेगा.नए-नए लोगों के साथ कॉल चैट और फ्लर्ट करते रहेंगे. सिंगल जातकों के जीवन में कई ऑप्शन बन सकते हैं. आज सही ऑप्शन का चुनाव करना ही आपके लिए चुनौती पूर्ण रहेगा.जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात की वजह से विवाद हो सकता है. झूठ बोलने से आज रिश्तो में तनाव की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी के साथ स्पष्ट शब्दों में संवाद करें. परिवार और दोस्तों के साथ आज डिनर या मौज मस्ती के लिए पिकनिक प्लान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : फिरोजी 

आज का उपाय : आज छोटे-छोटे बच्चों के लिए खट्टी मीठी टोफियां एवं बिस्किट आदि वितरित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com