Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता
है. आज बार-बार आपके प्लान में चेंज करना पड़ सकता है. मार्केटिंग और रिसर्च से संबंधित आप बेहतर निर्णय कर पाएंगे. कामयाबी के लिए शॉर्टकट नहीं अपनाना है. आज ईमानदारी और सत्य के साथ आगे बढ़ना है. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों क लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : सॉफ्टवेयर, इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस, मीडिया आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. राजनीतिक लोगों को अचानक कोई सरप्राइज मिल सकता है. आपके अधिकारियों के द्वारा आज कार्य का अतिरिक्त प्रेशर दिया जाएगा. गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहकर कार्य करें. अपने आइडिया किसी के साथ शेयर ना करें. छोटे रिस्क आज लाभ दिला सकते हैं. कामयाबी के लिए शॉर्टकट से दूर रहें.आज ट्रांसफर के लिए प्रयासरत लोगों को कामयाबी मिलेगी.अचानक प्रमोशन से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है. आपके नए आइडिया व्यवसाय को बड़ा लाभ दे सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति अचानक से मजबूत हो सकती है.कहीं से अचानक बड़ा धन आएगा. गाड़ियां, घरेलू गेजेट्स के अलावा किसी के स्वास्थ्य पर आज धन खर्च हो सकता है. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट से रिस्क बढ़ेगा. आज अपना पुराना उधार लोगों से कलेक्ट करने का प्रयास करें.उधार लेनदेन दिक्कत वाला रहेगा. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सतर्कता रखें. छोटे से रिस्क से बड़ा लाभ हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्यार में बार-बार मूड स्विंग्स की समस्या होगी.ओवरथिंकिंग की वजह से छोटी बात बड़ा विवाद कर सकती है. सिंगल जातकों के लिए ऑफिस में नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. ऑनलाइन या किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर आपको किसी से चैटिंग पर बातचीत शुरू हो सकती है. वैवाहिक जीवन में कम्युनिकेशन गैप की वजह से जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. घर में थोड़ा समय व्यतीत करें. परिवार के अन्य सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें.रिश्तो में आज ईमानदारी रखनी होगी, झूठ बोलने से विवाद होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : आज किसी विकलांग व्यक्ति या अंधजनों को पेट भर भोजन कराएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं