विज्ञापन

Numerology Prediction 3: ईमानदारी से किए गए प्रयासों से होगी आर्थिक मजबूती!

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और बुध की ऊर्जा के साथ व्यवसाय और करियर में आप बेहतर कर सकेंगे.किस्मत आपका साथ देगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3: ईमानदारी से किए गए प्रयासों से होगी आर्थिक मजबूती!
करियर में मिलेंगे अवसर.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. अचानक कोई बड़ा अचीवमेंट आपके करियर को बेहतर प्रभावित करेगा. कुछ भी कमिटमेंट करने से पहले एक बार अवश्य सोच लें.आपकी कम्युनिकेशन ही आपको मजबूती दिलाएगी.आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : बैंकिंग, फाइनेंस, कंसल्टेशन और लीगल एडवाइजर एवं टूर एंड ट्रेवल्स के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा. कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज आपके करियर में बूस्टर डोज का काम कर सकता है. आपकी वर्किंग से इंप्रेस होकर अधिकारी आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी या प्रमोशन दे सकते हैं. अथॉरिटी में अटके हुए काम के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सलाह मशवरा करके निर्णय करें. पुराने पेंडिंग काम आज खत्म करने का प्रयास करें. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है. अपना ध्यान अपने सिलेबस कंप्लीट करने पर रखें.आज करियर से रिलेटेड कोई बेहतर ऑफर आपको प्राप्त हो सकता है. मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आपकी बात काफी प्रभाव ही रहेगी. व्यवसाय में नए क्लाइंट्स जुड़ सकते हैं. लाभ के अवसर बनेंगे.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी.आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. पहले से फंसा हुआ धन या किसी व्यक्ति को उधार दिया गया धन आज वापस प्राप्त हो सकता है. घर में अचानक बच्चों से संबंधित कोई खर्च बढ़ सकता है. गोल्ड, प्रॉपर्टी और एफडी में इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा. शॉर्ट मनी से दूर रहें. जुआ,सट्टा, शेयर बाजार से आज बड़े लाभ की कोई उम्मीद नहीं है. ईमानदारी से किए गए प्रयासों से आज धन प्राप्ति होगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंध और पारिवारिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति समाज और सहयोग की भावना बढ़ेगी. आपके द्वारा दी गई सलाह को जीवनसाथी गंभीरता से ले सकता है. सिंगल जातकों के किसी मेच्योर व्यक्ति के साथ विवाह या प्रेम संबंधों की बात आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में आज बॉन्डिंग स्ट्रांग होगी. घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बैठकर समय व्यतीत करें. कोई पुराना विवाद बातचीत और समझदारी से खत्म हो सकता है.माता-पिता या अन्य बड़े बुजुर्गों की सलाह काफी महत्वपूर्ण रहेगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया 

आज का उपाय : आज गरीब छात्रों के लिए शिक्षा से संबंधित चीजें और केले का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com