Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. मूड स्विंग्स की समस्या बढ़ सकती है. मां की बात आज कम्युनिकेशन के माध्यम से व्यक्त कर सकते हैं किसी पुराने मित्र के साथ फिर से संबंध बनेंगे. ओवरथिंकिंग से बचना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : होटल इंडस्ट्री,लिक्विड जैसे दूध और पानी, पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग के लिए आज का दिन शानदार परिणाम देने वाला रहेगा. आज अकेले में ओवरथिंकिंग की समस्या हो सकती है इसलिए टीम के साथ मिलकर कार्य करें. उच्च अधिकारियों से संबंध बेहतर रखें. किसी महिला अधिकारी अथवा साथी से करियर और व्यवसाय में विशेष मदद मिलेगी. व्यवसाय में बड़ी डील फाइनल हो सकती है. कोई भी कमिटमेंट क्लोज करने से पहले एग्रीमेंट को बेहतर तरह से पढ़ें. आज आपको काफी जल्दी व्यावसायिक निर्णय लेने होंगे. आपकी कम्युनिकेशन क्षमता से प्रभावित होकर बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन स्थायित्व की कमी रह सकती है. धन आगमन काफी तेज गति से होगा. धन को रोकना आज थोड़ा कठिन रह सकता है. भावुक होगा आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. घर के सदस्यों को खुश करने के लिए गिफ्ट आदि में धन खर्च हो सकता है. इन्वेस्टमेंट के दौरान ज्यादा रिस्क लेना आपके लिए दुखदाई हो सकता है. एफडी और बचत पर ध्यान केंद्रित करना होगा. आज आप उधार में व्यापार ना करें. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सावधानीपूर्वक करें अन्यथा गड़बड़ हो सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहानुभूति रहेगी.आपका नेचर पार्टनर के प्रति काफी सेंसिटिव रहेगा. छोटी-छोटी बातों पर आज आप lसिंगल जातकों की टूटे हुए संबंध फिर से बन सकते हैं मैं प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा. एक दूसरे के साथ रोमांस का मौका मिलेगा. जीवनसाथी आज आपकी केयर करेगा.पुराना कोई विवाद आज खत्म हो सकता है. बातचीत के माध्यम से स्थितियां सामान्य होगी मां का आशीर्वाद लें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : आज दिन में तीन बार अनुलोम विलोम और मेडिटेशन करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं