विज्ञापन

Numerology Prediction 1: आर्थिक स्थिति में मजबूती के साथ कंफर्ट पर धन खर्च होगा!

आज दिन का अंक 6 है और मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और शुक्र की ऊर्जा से आपको आत्मविश्वास के साथ किसी काम में लीड करना होगा और नई उपलब्धि हासिल करनी होगी.

Numerology Prediction 1: आर्थिक स्थिति में मजबूती के साथ कंफर्ट पर धन खर्च होगा!
मूलांक 1: आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से मिलेगी नई उपलब्धि

Personality Number 1 / मूलांक 1: किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज सर्वप्रथम आप अपने लक्ष्य का निर्धारण करें. उसकी प्राप्ति के लिए प्राथमिकता पर कार्य करें. अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखना होगा और आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण निर्णय करने पड़ेंगे.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर: ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां में बढ़ोतरी होगी. आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे. अधिक मेहनत और लीडरशिप क्वालिटी की वजह से आप अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपको लीड रोल दिया जा सकता है. नई नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है. अपने मन के स्थान पर आपका ट्रांसफर हो सकता है. किसी भी कार्य को पूरे आत्मविश्वास के साथ करें. आज व्यवसाय में आपको तेज निर्णय लेने होंगे. अपनी योजनाओं के अनुरूप व्यापार में सुधार करने पड़ सकते हैं. अपनी स्ट्रेटजी के माध्यम से निवेश और ग्राहकों की आवश्यकताओं पर फोकस रखें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी सकारात्मक रह सकती है. आपके द्वारा की गई मेहनत से आज आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे. सही अवसर पर आपको तुरंत निर्णय करना पड़ सकता है. इनकम बढ़ाने के लिए आपके मन में अनेकों विचार आ सकते हैं. आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा  फाइनेंशियल मैटर में आपको संतुलित निर्णय लेने होंगे. निवेश के लिए कोई बेहतर योजना आपको मिल सकती है. बचत पर ध्यान केंद्रित करें  कंफर्ट और लग्जरियस धन खर्च हो सकता है. क्विक प्रॉफिट के चक्कर में ना पड़े.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन: लव लाइफ आपकी आज काफी शानदार रहेगी. आपका आकर्षण चरम पर रहेगा. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनेगी. एक दूसरे के प्रति आपकी भावनाएं और गहरी होगी. पार्टनर के द्वारा आपकी फीलिंग्स का सम्मान किया जाएगा. पुराने विवाद और किसी भी प्रकार के डिस्प्यूट आज खत्म हो सकते हैं. आज बातचीत के दौरान अपनी बातों के साथ सामने वाली बातों के बातों को ध्यानपूर्वक सुनना होगा. जीवनसाथी के साथ आज प्रेम पूर्वक व्यवहार करें. परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो सकती है. एक दूसरे के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें एवं कहीं घूमने जाएं. आपकी बातचीत में समझदारी आपके रिश्तों को मजबूत करेगी.

Lucky Number / शुभ अंक: 2

Lucky  Color / शुभ रंग: गोल्डन 

आज का उपाय : आज प्रातः काल ताम्रपत्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें एवं किसी गरीब को गुड़ का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com