Personality Number 1 / मूलांक 1: किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास के साथ कोई बड़ा निर्णय आपके करियर को प्रभावित करेगा. आज का दिन आगे बढ़ाने के लिए है इसलिए अपने मजबूत प्रयासों के साथ आगे बढ़ते जाइए. लोगों की सलाह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर: आपके नेतृत्व करने की क्षमता आज काफी प्रभावशाली रहेगी. अतिरिक्त जिम्मेदारी या कार्यक्षेत्र में बदलाव से आपको अपना हुनर लोगों के सामने रखना होगा. प्रमोशन और ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं. किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके प्रोजेक्ट से जुड़ी सकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है. व्यवसाय में पेंडिंग कामों पर फोकस बना कर रखें कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके व्यवसाय में लाभ की स्थिति बना सकता है. ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर होंगे.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति में सुधार और स्थाई लाभ के संकेत बन रहे हैं. इनकम को बढ़ाने के लिए नए प्रयोग कारगर सिद्ध होंगे. दिखावे के लिए खरीदारी और खर्चों पर आज नियंत्रण करना होगा. आज कमाए हुए धन से सेविंग पर ध्यान केंद्रित करें. फाइनेंशियल डिसीजन लेते समय सतर्कता रखें. कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट पूरी जांच परख करने के बाद आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन: प्रेम संबंधों में आज मजबूती आएगी. पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण काफी पीक पर होगा. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. आज बातचीत के दौरान आपके अंदर आत्मविश्वास जबरदस्त होगा. विवाह से संबंधित बात आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे को आज सपोर्ट करेंगे. जीवन साथी के प्रति सम्मान का नजरिया आपके रिश्तों को मजबूत करेगा. अपने अत्यधिक व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा समय पार्टनर और परिवार के साथ व्यतीत करें. रिश्तो में ईमानदारी आपके संबंधों को मजबूत बनाएगी.
Lucky Number / शुभ अंक: 2
Lucky Color / शुभ रंग: नारंगी
आज का उपाय: तेज पत्ता और कपूर जलाकर उसका धुआं सुंघे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं