Oldest Motorcycle Brands: आज आपको दुनिया के 5 सबसे पुराने मोटरसाइकिल ब्रांड्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने 100 साल से भी ज्यादा का सफर तय किया है. इस लिस्ट में Royal Enfield, Harley Davidson और Norton Motorcycles जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं.
इंडियन मोटरसाइकिल (Indian Motorcycle) - 1901
साल 1901 में शुरू हुई थी इंडियन मोटरसाइकिल, उन शुरुआती दिनों में इस बाइक ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के दम पर बाजार में अपनी धाक जमा ली थी. लेकिन, दूसरे विश्व युद्ध के बाद कंपनी के सामने कई मुश्किलें आईं और साल 1953 में इसका प्रोडक्शन पूरी तरह बंद हो गया. इसके बाद साल 2000 के दशक में जब इसे पोलारिस (Polaris) ने इसे खरीदा तो इस ब्रांड की किस्मत बदल गई. आज यह ब्रांड एक बार फिर ग्लोबल मार्केट में मजबूती से खड़ा है.
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) - 1901

रॉयल एनफील्ड दुनिया का इकलौता ऐसा ब्रांड है जो लगातार सबसे लंबे समय से मोटरसाइकिल बना रहा है. 120 साल से भी पुराना इतिहास रखने वाला यह ब्रांड मूल रूप से एक ब्रिटिश कंपनी थी. साल 1960 के दशक के आखिरी सालों में यह ब्रांड पूरी तरह भारत आ गया. दशकों से रॉयल एनफील्ड ने अपनी सादगी, मजबूती और शानदार आवाज (Bullet Thump) के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है. आज इसका मॉडर्न पोर्टफोलियो पुराने क्लासिक लुक और नई तकनीक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.
Aprilia ने लॉन्च की Aprilia Tuono 457 Special Edition बाइक, फीचर्स देखकर राइडर्स बोलेंगे - पैसा वसूल
नॉर्टन मोटरसाइकिल (Norton Motorcycles) - 1902

नॉर्टन मोटरसाइकिल का रेसिंग की दुनिया में एकतरफा जलवा हुआ करता था. परफॉर्मेंस के मामले में इस बाइक का कोई मुकाबला नहीं था. लेकिन खराब फाइनेंशियल स्थिति और बार-बार मालिकों के बदलने के कारण यह ब्रांड धीरे-धीरे खत्म होता चला गया. आखिरकार, भारत की मशहूर कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor Company) ने इसे खरीदकर इसकी कमान संभाली और आज नॉर्टन एक बार फिर नए अवतार में वापसी कर रही है.
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल (Triumph Motorcycles) - 1902

कंपनी ने साल 1915 में अपनी पहली पूरी तरह से पर्पज-बिल्ट बाइक पेश की थी. कई दशकों तक शानदार बिजनेस करने के बाद 1980 के दशक में कंपनी गंभीर आर्थिक संकट में फंस गई और बंद हो गई. लेकिन 1990 के दशक में ट्रायम्फ ने बहुत ही शानदार वापसी की. उन्होंने अपने क्लासिक लुक को बरकरार रखते हुए मॉडर्न इंजीनियरिंग पर ध्यान दिया. आज यह यूरोप की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनियों में से एक है.
हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) - 1903

हार्ले-डेविडसन दुनिया के सबसे मजबूत और मशहूर बाइक ब्रांड्स में से एक है. अपनी खास क्रूजर बाइक्स और दमदार आवाज के लिए पहचानी जाने वाली इस कंपनी ने वक्त के साथ कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. हार्ले-डेविडसन के फैंस की दीवानगी कभी कम नहीं हुई और आज भी यह इंटरनेशनल लेवल पर एक स्टेटस सिंबल बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं