Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपके जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व होता. धैर्य के साथ आपको छोटी-छोटी रूकावटों का सामना करना पड़ेगा. अपने लक्ष्य पर बढ़ते चलें. किसी भी संघर्ष से घबराने की आवश्यकता नहीं है.आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके ऊपर कार्य का प्रेशर बढ़ सकता है. कार्य करने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. नौकरी में आज प्रमोशन या ट्रांसफर होने का योग बन रहा है. काफी समय से प्रयासरत किसी कार्य में सफलता मिल सकती है. किसी भी कार्य में जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. धैर्य के साथ सफलता की ओर अग्रसर होंगे. व्यवसाय में आज योजनावद्ध तरीके से अनुभव का प्रयोग करके आप आगे बढ़ेंगे. कोई भी बड़ा डिसीजन करने से पहले उसके बारे में पूरी जांच कर लें. किसी भी दिल को फाइनल करने में सतर्कता रखें.
Finance / फाइनेंस : आज आपको धन लाभ होने की संभावना है लेकिन कुछ वित्तीय मामलों में सतर्कता रखना की आवश्यकता होगी उधार लेनदेन या बिक्री में सावधानी रखें. अनियंत्रित खर्च और खरीदारी से बजट का संतुलन बिगड़ सकता है. आय और व्यय का संतुलन बनाकर रखें. लंबी अवधि के निवेश में आज बेहतर योजना मिल सकती है. किसी पुराने लेनदेन अथवा कर्ज में राहत मिलेगी. भविष्य के लिए सेविंग्स पर आज आपको विशेष फोकस करना चाहिए.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपको अपने रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी गंभीरता से समझनी होगी. अत्यधिक व्यवस्था की वजह से पार्टनर आपसे दूरी महसूस कर सकता है. आज संबंध होना आपको अपने प्यार का इजहार खुल कर करना होगा. आज समझदारी के साथ निर्णय लेने होंगे. जीवनसाथी के साथ संघर्ष या वाद विवाद ना करें. पारिवारिक जिम्मेदारियां का निर्वहन आपको करना होगा. भविष्य की मजबूती के लिए पार्टनर के साथ बैठकर योजनाएं तैयार करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : आज गली के किसी आवारा कुत्ते को मीठी रोटी सरसों के तेल से चुपड़ कर खिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं