Ayodhya Ram Mandir Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की चोरी का मामला अब महज वित्तीय धोखाधड़ी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह देश के सबसे संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी वाले परिसर की सुरक्षा में सेंध का एक बड़ा और गंभीर मामला बनता जा रहा है। जांच में सामने आया है कि ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों के बेहद करीबी रहे टिन्नू यादव का मंदिर के पूरे मैनेजमेंट और सुरक्षा दखल में एकछत्र राज चलता था।