विज्ञापन

Numerology Prediction 8: कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद ही पूरे होंगे सपने!

आज के दिन का अंक है 1 है और मूलांक 8. शनि और सूर्य की ऊर्जा से आपको आज अधिक मेहनत और संघर्ष के साथ आगे बढ़ना होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद ही पूरे होंगे सपने!
मूलांक 8: आज धैर्य और परिश्रम से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपके ऑफिस में उच्च अधिकारी अथवा सरकारी विभाग में विवाद से बचना होगा आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है. आज आपको अहंकार और जिद से दूर रहना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : सरकारी नौकरी और लीगल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी चुनौती पूर्ण रह सकता है. आज वर्कलोड काफी अधिक रहेगा. बॉस का व्यवहार आपके प्रति काफी कड़क रह सकता है. आपके द्वारा मेहनत और जिम्मेदारी से किए गए कार्य की प्रशंसा होगी. आपकी इच्छा अनुसार ट्रांसफर या कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन तथा ठेकेदारी के कार्य में आज शुरुआती दिक्कतों के बाद लाभ की स्थिति बनेगी. किसी पुराने ग्राहक के माध्यम से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंधों में मधुरता रखें.

Finance / फाइनेंस : आज धन का आगमन काफी स्लो रहेगा. कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद आज धन लाभ की स्थिति बनेगी. आज आपके ऊपर पुराने उधार को चुकाने के लिए प्रेशर रह सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. प्रॉपर्टी में किया गया निवेश आज फंस सकता है. आज की प्राप्त इनकम से आपको बचत पर ध्यान देना चाहिए. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में तथा नजदीकी रिश्तों में काफी मैच्योरिटी रहेगी. जिसकी वजह से पार्टनर को दूरी का एहसास होगा. आप अपनी फिलिंग्स को शेयर नहीं कर पाएंगे. इसलिए रिश्तो में दिक्कत हो सकती है. आज वैवाहिक जीवन में आपकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ सकती है. जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से सुनो. बातचीत के दौरान अहंकार से दिक्कत हो सकती है. परिवार और जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या के अलावा डिप्रेशन से दिक्कत हो सकती है हेलो.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : नीला 

आज का उपाय : मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करें. उन्हें जूते और छत का दान एवं भोजन कराएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com