Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपको अपने अंतर ज्ञान के माध्यम से दुनिया की असलियत समझ में आएगी. झूठ और सच्चे रिश्ते सामने होंगे. आज एकांत में बैठकर आप भविष्य के लिए मनन करेंगे. आइए जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज शोध, ज्योतिष, धर्म के अलावा विदेश से संबंधित व्यवसाय, फॉरेन करंसी और डिजिटल व्यापार में दिन कामयाबी का है. आज आपके द्वारा लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित किया जाएगा. आपको ऑफिस में किसी खुफिया विषय पर गुप्त जानकारी प्राप्त होगी. ऑफिस की पॉलिटिक्स से सावधान रहना होगा. इंपोर्ट एक्सपोर्ट, मेडिकल सेक्टर में बिजनेस आज काफी लाभ देने वाला रहेगा. किसी फॉरेन कंपनी से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है. शेयर बाजार, ट्रेडिंग या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट ना करें. पार्टनर पर आंख बंद करके किया गया भरोसा आपको दिक्कत में डाल सकता है.
Finance / फाइनेंस: किसी पुरानी डील के माध्यम से अचानक आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. कोई ऐसा धन आपको प्राप्त हो सकता है जो काफी समय से आपकी जानकारी में ना हो. मिस्टीरियस तरीके से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. किसी बड़े धार्मिक आयोजन में दान अथवा सामाजिक आयोजन में आपका धन लग सकता है. किसी व्यक्ति को अपना धन उधार ना दें अन्यथा आज धन डूबने की संभावना है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन दूरियां रह सकती है. कार्य की व्यस्तता एवं अकेले में रहने का मन आपको लोगों से दूर रखेगा. आपके द्वारा बोले गए शब्दों का पार्टनर पर काफी गंभीर असर होगा. किसी शांत व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है. अपने विचारों को पार्टनर के साथ शेयर करें. रिश्तो में किसी भी प्रकार का सच रिश्तो को खराब कर सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
आज का उपाय : किसी गरीब अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को मल्टी कलर का छाता दान करें एवं भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में तिकोना केसरिया ध्वज लगाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं