विज्ञापन

Numerology Prediction 6: करियर में आज का दिन काफी प्रगति का है!

आज के दिन का अंक 1 और मूलांक 6 यानी शुक्र और सूर्य की ऊर्जा के साथ आज आप एकदम रॉयल जिंदगी जीने का प्रयास करेंगे. आज का दिन लग्जरियस भरा रहेगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 6: करियर में आज का दिन काफी प्रगति का है!
मूलांक 6: आराम, वैभव और खुशियों से भरा दिन रहने वाला है.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपका नेम, फेम, स्टेटस के साथ आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी. आपका आकर्षण आज पीक पर रहेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : इवेंट मैनेजमेंट, होटल इंडस्ट्री, हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहेगा. ऑफिस में आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको लीड करने का मौका दिया जा सकता है. किसी महिला अधिकारी या साथी से आपको विशेष सपोर्ट प्राप्त होगा. आज आपके क्रिएटिव आईडिया काफी आकर्षक रहेंगे. बिजनेस में आपको तगड़ा मुनाफा हो सकता है. किसी पुराने क्लाइंट के साथ व्यवसाय में बड़े ऑर्डर की प्राप्ति होगी. नया बिजनेस शुरू हो सकता है. घर की किसी महिला सदस्य के माध्यम से आपको व्यवसाय या करियर में प्रगति का अवसर प्राप्त होगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत रह सकती है. मानो आज कुबेर देव स्वयं आपके ऊपर धन की बारिश करेंगे. आपके जीवन में आपके स्टेटस को मजबूत करने के लिए लग्जरियस पर आपका धन काफी ज्यादा खर्च होगा. गोल्ड में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए शुभ रहेगा. कोई महंगा गिफ्ट आज आपको किसी के द्वारा दिया जा सकता है. घर में साज सज्जा और इंटीरियर की डेकोरेशन पर खर्च होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज के दिन की ऊर्जा काफी रोमांटिक रहेगी. आज आपका पार्टनर आपके साथ काफी रोमांटिक और मौज मस्ती करेगा. सिंगल जातकों के लिए आज किसी बेहद सुंदर और आकर्षक व्यक्ति की तरफ से विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंध काफी मजबूत होंगे. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. जीवनसाथी के साथ सरप्राइज डिनर या रोमांटिक ट्रिप प्लान करें. घर के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करें जिस घर में माहौल सकारात्मक होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर 

आज का उपाय : आज शिवलिंग पर दूध, चावल एवं देशी घी चढ़ाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com