Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपके दिमाग में आज जबरदस्त आइडिया रहेंगे, क्विक डिसीजन लेंगे. आपकी बातचीत करने के तरीके से लोग काफी प्रभावित होंगे. कोई बड़ी व्यावसायिक डील आपकी वजह से फाइनल हो सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : पब्लिक डीलिंग, बैंकिंग, शेयर मार्केट और ट्रैवलिंग से संबंधित कार्य के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है. आज आपको किसी नई जॉब का अवसर प्राप्त हो सकता है. आज आपको इंटरव्यू या किसी बड़ी मीटिंग में प्रेजेंटेशन देने से लाभ प्राप्त होगा. व्यवसाय के रिलेटेड आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. मल्टीटास्किंग आज आपको लाभ देगी. व्यवसाय में आपके अचानक से लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी. स्टेशनरी और मोबाइल नेटवर्किंग के व्यवसाय में विशेष लाभ की स्थिति बनेगी. आज आपके व्यवसाय में पार्टनरशिप का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. आपके अट्रैक्शन से ग्राहकों की भीड़ रहेगी. कोई बड़ा ऑर्डर आपके व्यवसाय में प्रगति लेकर आएगा.
Finance / फाइनेंस: अचानक आपके जीवन में धन लाभ की बड़ी स्थिति बनेगी. सरकारी कार्य में आपको कामयाबी मिलेगी. कमीशन या इंसेंटिव के रूप में आपको धनलाभ प्राप्ति हो सकती है. बेहतर प्लानिंग और स्ट्रेटजी के साथ शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट से बड़ा लाभ हो सकता है. आर्थिक गतिविधियों में सतर्कता आवश्यक होगी. व्यर्थ की खरीदारी में पैसा बर्बाद ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज रिश्तों में मौजमस्ती के साथ रोमांस बना रहेगा. आज आप अपनी बातों से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे. सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है. आज ट्रैवलिंग के दौरान किसी महिला के साथ बातचीत काफी रोमांटिक रहेगी. वैवाहिक जीवन में आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी के साथ मौज मस्ती और रोमांटिक बातें होंगी. आपके द्वारा किए गए कमिटमेंट को पूरा करने का समय है. जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करें. परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. घर में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : फिरोजी
आज का उपाय : आज किसी गाय को पालक अथवा कोई हरी घास खिलाएं एवं किसी किन्नर को भेंट देकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं