विज्ञापन

Numerology Prediction 4: अधिकारियों के साथ टकराव से करियर में होगा अप्रत्याशित बदलाव!

आज के दिन का अंक 9 और आपका मूलांक 4 है. राहु और सूर्य की ऊर्जा से आज आप अथॉरिटी या पूरे सिस्टम से टकराने का प्रयास कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 4: अधिकारियों के साथ टकराव से करियर में होगा अप्रत्याशित बदलाव!
मूलांक 4: जल्दबाजी में किसी से विवाद करने से बचें.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव या विवाद की संभावना है. अचानक कोई अप्रत्याशित बदलाव आपके जीवन को प्रभावित करेगा. प्रयास करें कि आज का दिन शांति और धैर्य के साथ निकालें. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों क लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी, विदेश से संबंधित व्यवसाय और रिसर्च के कार्यों में आपको आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. अचानक आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है. ना चाहते हुए नौकरी में ट्रांसफर का योग बन रहा है. अधिकारियों से बहस करना या विवाद आपके लिए भारी पड़ेगा. आज आपकी दी हुई सलाह से लोगों की समस्या खत्म होगी. ऑनलाइन व्यवसाय, इंपोर्ट एक्सपोर्ट, विदेश संबंधित व्यवसाय में अचानक बड़ी डील की संभावना है. आज अचानक आपकी कॉन्फिडेंशियल स्ट्रेटजी से व्यवसाय को लाभ होगा. अपने नए तरीके से आप व्यवसाय को हैंडल करेंगे. थोड़े संघर्ष के बाद लाभ की स्थिति बनेगी. किसी लीगल मैटर से दूर रहें. किसी भी प्रोजेक्ट को फाइनल करने से पहले उसके डॉक्यूमेंट को पूरा पढ़ने के बाद ही आगे बढ़े.

Finance / फाइनेंस: आज अचानक से बड़े धन लाभ और हानि की उम्मीद है. फाइनेंशियल लेनदेन और किसी भी डील में आपको सतर्क रहना होगा. जुआ सट्टा, लॉटरी, ऑनलाइन ट्रेडिंग आदि शॉर्टकट की व्यवसाय में नुकसान होने की संभावना है. किसी भी व्यक्ति के साथ धन का उधार लेनदेन ना करें. अचानक आपके खर्चों में जबरदस्त बढ़ोतरी से बजट का संतुलन बिगड़ सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज मानसिक तनाव और कार्य के प्रेशर की वजह से रिश्तों में दूरियां बढ़ेगी. आपका नेचर थोड़ा रहस्यमई रह सकता है. कोई विशेष एवं विपरीत स्वभाव का व्यक्ति आज आपको आकर्षित कर सकता है. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर शक करने से विवाद की स्थिति बनेगी. जीवन साथी और आपके बीच समझ की कमी से बातचीत बिगड़ सकती है. आज पार्टनर की बात को गंभीरता से सुनें और कम बोलें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग :  हल्का नीला 

आज का उपाय : आज नगर पालिका या किसी सरकारी सफाई कर्मी को जूते और छाता का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com