विज्ञापन

Numerology Prediction 1: सरकारी नौकरी के प्रयासरत जातकों को मिलेगी सफलता!

आज दिन का अंक 1 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य की डबल ऊर्जा से आज आप किसी भी कार्य का आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे. आपके अंदर का लीडर आज लोगों को प्रभावित करेगा.

Numerology Prediction 1: सरकारी नौकरी के प्रयासरत जातकों को मिलेगी सफलता!
मूलांक 1: आज आपकी पहचान और प्रभाव में वृद्धि के योग हैं.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज का दिन आपके लिए काफी स्ट्रांग रहने वाला है. सूर्य के प्रभाव से आपके अंदर जबरदस्त आत्मविश्वास रहेगा. आपका नाम, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज आपको अहंकार गुस्सा और जिद से बचना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आज राजनीति और सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है. जिन जातकों का कार्य स्वर्णकारी का है उनके लिए भी दिन बेहतर रहेगा. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना की जाएगी. कोई नई जिम्मेदारी या प्रमोशन आपको मिल सकता है. आज आपके द्वारा काफी तेज गति से बेहतर निर्णय लिए जाएंगे. टीम के साथ मिलकर कार्य करें. किसी भी तरह का एटीट्यूड आपके कार्य को खराब करेगा. व्यवसाय में आज कोई नया प्रोजेक्ट आपको शुरू करना पड़ सकता है. अथॉरिटी में अटके हुए कार्य आज आसानी से बनेंगे. सरकारी टेंडर मिल सकता है. सरकारी नौकरी के प्रयास कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा मजबूत रहेगी. आज आपके प्रभाव से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होने से आपको धन की प्राप्ति होगी. नौकरी में टारगेट कंप्लीट होने पर बोनस के रूप में धन लाभ हो सकता है. आज आपके खर्चों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है. आपका धन दिखावे और सामाजिक मजबूती के लिए खर्च हो सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन शानदार है. शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर पर आपका प्रभाव अधिक रहेगा. पार्टनर के अलावा अन्य लोग भी आपसे काफी आकर्षित होंगे. सिंगल जातकों के लिए आज प्रेम संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. वैवाहिक जीवन में बातचीत विनम्र तरीके से करें अन्यथा अहंकार की स्थिति में विवाद हो सकता है. जीवनसाथी के विचारों को सम्मान दें. परिवार में सभी के साथ संबंध मधुर रखें. ब्लड प्रेशर और सर दर्द की समस्या दिक्कत कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky  Color / शुभ रंग : नारंगी 

आज का उपाय : गाय को आज रोटी के अंदर गुड़ रखकर खिलाएं एवं किसी धर्म स्थान अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com