Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है.काफी समय से अटके हुए कार्य आज बन सकते हैं. आज आपके द्वारा किये गये कार्य भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगे. सही समय पर आज सही निर्णय आपके लिए लाभान्वित करेगा.आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज नौकरी में दिन काफी शानदार रहेगा.आपकी कार्यशैली और कार्य के प्रति अनुशासन एवं गंभीरता से अधिकारी काफी प्रभावित करेगी. आज आपके द्वारा अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा. किसी पुराने जानकर के माध्यम से आज नई नौकरी अथवा व्यवसाय में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी. आज आपके ट्रांसफर या बड़ी जिम्मेदारी मिलने का योग है. प्रतियोगी परीक्षा एवं अकाडमिक शिक्षा में विधार्थियों को बड़ी सफलता हासिल होगी. व्यवसाय के विस्तार में आज आपको सफलता प्राप्त होगी.
Finance / फाइनेंस : आज आर्थिक स्थिति काफी संतुलित फिर रहेगी. आय के नए श्रोत बढ़ सकते हैं. रुके हुए भुगतान आज प्राप्त हो सकते है. किसी धार्मिक आयोजन में आज आपका धन खर्च हो सकता है. सामाजिक दिखावे पर आपका धन खर्च हो सकता है. आज परिवार में किसी आवश्यकता पर धन खर्च होगा. आज इनकम में से बचत पर ध्यान केंद्रित करो.आज आपके पुराने लोन क्लियर हो सकते हैं. टैक्स से सम्बंधित कार्यवाही पूरी करें. सरकारी योजनाओं और सोने, प्रॉपर्टी में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. ज्यादा और जल्दी मुनाफा के लालच से बचें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : वैवाहिक जीवन में एकदूसरे के साथ सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे. प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी. आज आपको जीवनसाथी एवं पार्टनर को अधिक समय और सम्मान देना होगा. आज बातचीत के माध्यम से पुराने विवाद खत्म होंगे. अविवाहित लोगों के नए प्रेम सम्बन्ध और नए रिश्ते बन सकते हैं.आज नए प्रेम सम्बन्धों में आज बातचीत गंभीर रहेगी. एकदूसरे के साथ समय व्यतीत करें. गुस्सा और ईगो से बचें. छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी
आज का उपाय : आज किसी भी धर्म स्थान में जाकर धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं