विज्ञापन

Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कर्क संक्रांति के दिन स्नान, दान, पूजा और भगवान का स्मरण करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. आइए जानते हैं आज स्नान-दान का शुभ मुहूर्त-

Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
कर्क संक्रांति पर क्या दान करें?
(P.C- NDTV)

आज 16 जुलाई को कर्क संक्रांति है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है. आज के दिन सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करते हैं. इसी के साथ दक्षिणायन की शुरुआत भी हो जाती है, जो अगले छह महीनों तक चलता है. इस अवसर पर पूजा-पाठ और स्नान-दान करने का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं आज पूजा और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, साथ ही जानेंगे पूजन विधि-

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

शास्त्रों में कर्क संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से तन और मन दोनों की शुद्धि होती है. वहीं, दान करने से व्यक्ति के जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है.

आज स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए बेहद उत्तम माना जाता है.

कर्क संक्रांति पर क्या दान करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े, अनाज, गुड़ और फल दान करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा गाय को हरा चारा खिलाना, पक्षियों के लिए दाना और पानी रखना भी बहुत पुण्यदायी माना गया है.

कर्क संक्रांति पूजन विधि
  • सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान कर, साफ वस्त्र धारण करें.
  • अगर किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव न हो, तो घर के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है.
  • स्नान के बाद भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
  • इसके बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव की भी विधि-विधान से पूजा करना शुभ माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, जानें पूरा कार्यक्रम और क्यों निकाली जाती है रथ यात्रा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kark Sankranti, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com